फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The businessman said that the Municipal Corporation is ruining the business in the name of beauty

Panipat News: व्यापारी बोले- सुंदरता के नाम पर व्यापार को उजाड़ रहा नगर निगम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
The businessman said that the Municipal Corporation is ruining the business in the name of beauty
पानीपत। नगर निगम के अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान व्यापारी संयुक्त व्यापार मंडल समिति के समर्थित व्यापारी विरोध में उतर आए हैं। समिति ने शुक्रवार को बैठक कर अभियान को व्यापारियों को उजाड़ने वाला कदम बताया।
विज्ञापन

अभियान से नाराज व्यापारियों ने कहा कि बाजार में पहले से ग्राहक नहीं हैं। इस कार्रवाई से बाकी बचा ग्राहक भी चला गया है। गौरतलब है कि इस मामले में दूसरा संगठन संयुक्त व्यापार मंडल चुप्पी साधे हुए है। समिति इस कार्रवाई को जायजा बता रही है।
विज्ञापन

व्यापारी संयुक्त व्यापार मंडल समिति के समर्थित व्यापारियों ने चाैड़ा बाजार एसाेसिशन के बैनर तले शुक्रवार को बैठक की। जिसमें विभिन्न बाजार प्रधान व दुकानदार शामिल हुए। राजपुताना बाजार के प्रधान अशोक सलूजा ने कहा कि छाेटे दुकानदार अपना कुछ सामान थड़ों पर रख लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम पिछले दिनों इन दुकानदारों पर कार्रवाई कर रहा है। ऐसे में घर चला पाना भी मुकिश्ल हो गया है। उन्होंने कहा िक नगर निगम द्वारा छोड़े ढाई फीट के थड़ाें पर सामान रखने की अनुमति दी जाए।

इसके साथ ही दुकानदारों ने प्रशासन को चेतावनी भी दी कि अगर छाेटे दुकानदाराें काे परेशान किया गया ताे वे बाजार बंद कर दुकानाें पर ताले लगा देंगे। इनकी चाबी नगर निगम अधिकारियाें काे साैंप देंगे। इस अवसर पर दर्शनलाल गाबा, विकास, दर्शन नागपाल व गाेविंद बरेजा माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed