फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The bravery of the soldiers shown in the play 'Rezangala'

नाटक ‘रेजांगला’ में दिखा सैनिकों का शौर्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
The bravery of the soldiers shown in the play 'Rezangala'
समालखा। मंचन करते हुए कलाकार । - फोटो : Panipat
समालखा। 11वें चलो थिएटर राष्ट्रीय नाट्य उत्सव के तीसरे दिन पाईट कॉलेज में नाटक ‘रेजांगला’ का मंचन किया गया। यह नाटक 1962 में चीन के खिलाफ युद्ध पर आधारित था। रेजांगला हिमालय पर्वत पर स्थित भारतीय सैनिक चौकी है, जहां तापमान माइनस 40 डिग्री बर्फ जमा देने वाला होता है। वहां पर मेजर शैतान सिंह भाटी की अगुवाई में जवानों ने कम हथियारों के बावजूद चीनी सेना के पसीने छुड़ा दिए थे।
विज्ञापन

नाटक के जरिए बताया गया कि युद्ध में अधिकांश अहीरवाल क्षेत्र के जवानों ने घर परिवार की चिंता न करते हुए अपना जीवन हंसते-हंसते वतन पर न्यौछावर कर दिया था। नाटक का संवाद और अंदाज जितना गंभीर था उतना ही नाटक के सेट, संगीत और दृश्यों ने दर्शकों को बांधे रखा।
विज्ञापन

कॉलेज प्रबंधन से सुरेश तायल ने कहा कि जिन वीर सैनिकों की बदौलत हम सुख की सांस ले पाते हैं, उन वीर जवानों को नमन है। नाटक का शुभारंभ मुख्यातिथि समाजसेवी अनिल जैन, संजीव गुप्ता, रानी तायल, हरिओम तायल, सुरेश तायल, राकेश तायल, शुभम तायल, निधिका तायल ने किया। कार्यक्रम के दौरान प्रसिद्ध पंजाबी नाटककार डॉ. आत्मजीत सिंह को राष्ट्रीय स्वदेश दीपक रास रंग लेखन सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राम कुमार गुप्ता, टीपी गोयल, ईश्वर आर्या, सुनीता सिंगला, कृष्णा गुप्ता, राधेश्याम गुप्ता, अशोक गुप्ता, आनंद शर्मा, डॉ. बीबी शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed