{"_id":"68489ed29d327931000e6ad6","slug":"the-body-of-the-drowned-youth-was-recovered-30-km-away-from-nadipur-majra-village-in-sonipat-panipat-news-c-244-1-pnp1007-138470-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सीईओ ने विकास कार्यों को गति देने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सीईओ ने विकास कार्यों को गति देने के दिए निर्देश
विज्ञापन
पानीपत। जिला सचिवालय में जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) डॉ. किरण सिंह ने इसराना व मतलौडा खंड के ग्राम सचिव व कनिष्ठ अभियंताओं की बैठक ली। इसमें सचिव और अधिकारियों को सरकार की योजनाओं के तहत किए जा रहे विकास कार्यों को गति देने के निर्देश दिए।
सीईओ डॉ. किरण ने बताया कि खंड समालखा के सभी ग्राम सचिवों व कनिष्ठ अभियंताओं को पंचायती राज की स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण स्कीम के अंतर्गत चल रहे ठोस कचरा प्रबंधन शैडो के निर्माण कार्य को गति प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन ग्राम पंचायतों में ठोस कचरा प्रबंधन शैली निर्माण कार्य किसी कारण से अभी तक शुरू नहीं किया गया है उसे तुरंत शुरू कराना होगा। समालखा के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी को निर्देश दिए कि यदि किसी भी ग्राम सचिव द्वारा तय समय पर निर्धारित कार्य नहीं किया जाता है तो उसके अनुरूप विभागीय कार्रवाई की जाए।
इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी रणसिंह, समालखा से खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी नितिन व कनिष्ठ अभियंता पंचायती राज आदि उपस्थित रहे।