फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The body of a young man was found hanging, murder suspected

Panipat News: पाकिस्तान से चली ज्योत का सिलसिला पानीपत में भी अब भी चला आ रहा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found hanging, murder suspected
पानीपत। मुल्तान सावन जोत सभा मॉडल टाउन द्वारा आठवां मुल्तान सावन जोत महोत्सव 29 जुलाई को शुरू किया जाएगा। यह तीन अगस्त तक चलेगा। मान्यता है कि मुल्तान सावन जोत सभा की शुरुआत पाकिस्तान के मुल्तान जिले के रहने वाले लाला रूप चंद्र मुल्तानी ने शुरू की थी। वे अपने कुछ साथियों के साथ पैदल ही हरिद्वार आकर मां गंगा में ज्योत प्रज्वलित करते थे। इसका मुख्य कारण वहां बाढ़ और तूफान से बचाव करना था। इसी परंपरा को स्थानीय लोग यहां आज भी पूरा कर रहे हैं।
विज्ञापन


मुल्तान सावन जोत सभा माॅडल टाउन की रविवार को बैठक में इसकी रूपरेखा तैयार की गई। सभा के प्रधान विपिन चुघ ने बताया कि आठवां मुल्तान सावन जोत महोत्सव इस वर्ष भी बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। सभा के प्रारंभ से पहले हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इस दौरान अहमदाबाद में विमान हादसे में मारे गए 241 लोगों की आत्मा की शांति के लिए रामनाम की माला का जाप किया। इसके साथ मुल्तान सावन जोत के पूर्व सदस्य स्व. सुदर्शन कक्कड़, मदन डूडेजा और विशंभर तनेजा की आत्मा की शांति के लिए शांति पाठ किया। संयोजक हरीश कोचर ने बताया कि अगला महीना भगवान शिव को समर्पित है।
विज्ञापन


इस मौके पर सुनील पुनियानी, अमन बंधवा, मनोहर मुतनेजा, सुनील थमन, मनोहर शर्मा, नलिन भाटिया, विजय मिगलानी, यश ग्रोवर, प्रदीप कटारिया, ज्ञान सागर वाधवा, ओमप्रकाश टुटेजा, जुगल कंसल, राजीव कंसल व निशांत चुघ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स



पानीपत और हरिद्वार में हाेंगे कार्यक्रम

महासचिव तिलक राज मिगलानी ने बताया कि इस वर्ष 29 जुलाई मंगलवार को सुबह हवन के साथ महोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा। शाम को विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में देश के अनेक-अनेक कोनों से झांकियां आएंगी और देश के सुप्रसिद्ध बैंड बाजों और सुंदर-सुंदर झांकियां और भजन कीर्तनों के साथ यह यात्रा निकलेगी। शोभायात्रा मुल्तान भवन मॉडल टाउन से शुरू होकर लाल टंकी मार्केट,रामलाल चौक, भाटिया कॉलोनी, हरी बाग कॉलोनी से होते हुए शिवालय मंदिर गुरुनानकपुरा में संपन्न होगी। इसके पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। भजन संध्या 30 जुलाई को श्री राधा रमन मंदिर विराटनगर में की जाएगी। सुप्रसिद्ध भजन गायक विनोद जतिन अग्रवाल (मुंबई) व महावीर शर्मा दिल्ली वाले अपने भजनों की प्रस्तुति देंगे। दो अगस्त को कृष्ण कृपा धाम भीम गोड़ा हरिद्वार में भी एक शाम राधा रानी के नाम का कार्यक्रम रखा गया है। गीत गोविंद संकीर्तन मंडल पानीपत द्वारा किया जाएगा। इसके अगले दिन भीम गोड़ा चौक पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात शाम को सावन जोत को भीम गाेड़ा के कृष्ण कृपा धाम से एक विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। ज्योत मां गंगा मैया में प्रवाहित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed