फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The body of a teenager who had left home was found in the canal

Panipat News: घर से निकले किशोर का शव रजवाहे में मिला

Tue, 16 Sep 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Tue, 16 Sep 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
The body of a teenager who had left home was found in the canal
नागरिक अस्पताल में मौजूद मृतक किशोर के परिजन। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। घर से निकले सिद्दीक (14) का शव बिंझौल गांव के बिंदल रजवाहे से मिला। सोशल मीडिया पर फोटो देखकर परिजनों ने शव की शिनाख्त की। जांच में पता चला है कि किशोर नाराज होकर घर से निकला था।मूल रूप से पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के रहने वाले तज्जमुल का परिवार फ्लोरा चौक पर रहता है। रविवार को उनका बेटा सिद्दीक करीब 12 बजे घर से बिना बताए कहीं चला गया था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा।

रात तक परिजन उसकी तलाश करते रहे। करीब नौ बजे परिजनों को सोशल मीडिया पर पता चला कि एक किशोर का मॉडल टाउन थाना क्षेत्र के बिंझौल गांव के पास बिंदल रजवाहे में शव मिला है। सोशल मीडिया पर आए फोटो को देखकर परिजन मॉडल टाउन थाने पहुंचे। पुलिस ने बताया कि शव करीब पांच बजे रजवाहे में मिला था। इसके बाद परिजनों ने नागरिक अस्पताल पहुंचकर शव की शिनाख्त की। सोमवार सुबह पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

रविवार शाम को एक किशोर का शव रजवाहे में मिला था। शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।
-जगमिंद्र सिंह, प्रभारी थाना मॉडल टाउन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed