{"_id":"699236caf657da97410b6d0f","slug":"the-bjp-is-stuck-in-a-dilemma-over-the-names-of-jyoti-and-sudesh-panipat-news-c-244-1-pnp1001-152339-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: भाजपा में ज्योति और सुदेश के नाम पर फंसा पेंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: भाजपा में ज्योति और सुदेश के नाम पर फंसा पेंच
विज्ञापन
जिला परिषद अध्यक्ष की कुर्सी। आर्काइव
पानीपत। भाजपा में जिला परिषद की अध्यक्ष के लिए ज्योति शर्मा और सुदेश के बीच पेंच फंस गया है। पार्टी के तीन बड़े नेता ज्योति शर्मा तो पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार सुदेश का नाम प्रस्तावित कर रहे हैं। ऐसे में रविवार को दिनभर चार दौर में चली बैठकों में किसी का नाम तय नहीं किया जा सका है।
पार्टी सोमवार सुबह बैठक से कुछ देर पहले ही नाम की घोषणा करेगी। इस बार आठ पार्षदों के ही हाजिर होने पर चुनाव कराया जा सकता है। इन सबके बीच आधे पार्षदों के रविवार शाम को मोबाइल बंद हो गए। पार्षदों के लिए कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
प्रशासन ने जिला परिषद अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए सभी तैयारी रविवार को पूरी कर ली हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 16 फरवरी को जिला सचिवालय के द्वितीय तल स्थित सभागार में प्रातः 11 बजे कराया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 11 से 11:30 बजे तक सदस्यों का स्वागत व उपस्थिति हस्ताक्षर किए जाएंग, इसके पश्चात प्रधान पद के चुनाव संबंधी निर्देश दिए जाएंगे। 11:45 बजे से 12:15 बजे तक प्रस्तावक व उम्मीदवार द्वारा नामांकन पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच व वैध उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी। नाम वापसी की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद बैलेट पेपर व ईवीएम तैयार की जाएंगी। दोपहर में ईवीएम के माध्यम से मतदान कराया जाएगा। मतगणना उपरांत परिणाम घोषित किया जाएगा।