फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The bike was robbed from the youth after being frightened by the pistol

चाकू की नोक और पिस्तौल के बल पर दो बदमाशों ने युवक से लूटी बाइक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
The bike was robbed from the youth after being frightened by the pistol
पानीपत। देवी मंदिर के पास एक गली में दो बदमाशों ने चाकू की नोक और पिस्तौल के बल पर एक युवक से बाइक लूट ली। युवक बाजार से छोले-भटूरे लेकर घर जा रहा था। दोनों बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। तहसील कैंप थाने की पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

देसराज कॉलोनी निवासी आकाश ने बताया कि वह कोरियर कंपनी में काम करता है। पांच जून को रविवार का अवकाश था। घर पर छोले-भटूरे खाने का प्लान बना। इसलिए वह छोले-भटूरे लेने बाजार गया था। घर लौटते समय जब वह देवी मंदिर के पास कुएं वाली गली में पहुंचा तो रास्ते में नाले के पास गली के मोड़ पर दो युवक पहले से ही खड़े थे। तंग गली होने के कारण उसने बाइक की गति धीमी कर ली। जब वह युवकों के पास से गुजरने लगा तो एक युवक ने कॉलर पकड़ ली और गर्दन पर चाकू लगा दिया। इसी बीच दूसरे युवक ने पेट में पिस्तौल अड़ा दी और बाइक की चाबी निकाल ली। बदमाशों ने उसे जबदरस्ती बाइक से नीचे उतारा और बाइक लेकर फरार हो गए। उसने बदमाशों को करीब 100 मीटर तक पीछा किया और शोर मचाया, लेकिन आरोपी भागने में कामयाब हो गए। आरोपी वारदात स्थल से कुछ मीटर दूरी पर एक फैक्टरी के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। पुलिस उपरोक्त फुटेज के आधार पर बदमाशों की धरपकड़ में जुट गई है।
विज्ञापन

पीड़ित की शिकायत पर बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- सुनील कुमार, तहसील कैंप थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed