{"_id":"6883fdf0ca20a9259905c3f4","slug":"the-beneficiaries-should-get-full-benefit-of-the-welfare-schemes-of-the-government-manohar-lal-panipat-news-c-244-1-pnp1001-140870-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का पूरा लाभ पात्राें को मिले : मनोहर लाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का पूरा लाभ पात्राें को मिले : मनोहर लाल
विज्ञापन
पानीपत। केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का पूरा लाभ पात्र लोगों को मिलना चाहिए। ये विचार उन्होंने शुक्रवार को जिला सचिवालय में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक लेने के बाद मीडिया से बातचीत में व्यक्त किए।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि हमें हर योजना को सफल बनाना है। जिस योजना में कोई काम नहीं है तो उसको बंद कराने के लिए लिखें। उन्होंने कहा कि किसी भी योजना में सुधार के लिए कोई सुझाव है तो उसे जरूर बताएं। योजना में संशोधन कराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कल्याणकारी राज्य का उद्देश्य भी गरीबों, जरूरतमंदों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। नियम-कानून जनता के भले के लिए बनाए जाते हैं।
उन्होंने कहा कि अधिकारी विकासात्मक परियोजनाओं की गति तेज करें और जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति को समय पर दें और जनता के सेवक बनकर कार्य करें। उन्होंने बैठक के एजेंडे में शामिल योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर मामले को हल करने के लिए यथासंभव कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन
बीएसएनएल व अन्य कंपनियों की ओर से आम जनता को दी जाने वाली सुविधाओं की समीक्षा होनी चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने बैठक में बीएसएनएल अधिकारी से प्राइवेट कंपनियों के मुकाबले आम जनता को दी जाने वाली योजनाओं के बारे में जाना। अधिकारी के जवाब से संतुष्टि न मिलने पर केंद्रीय मंत्री ने निर्देश दिए कि अगली बैठक में इसकी पूरी जानकारी लेकर आएं।
इस मौके पर विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, शहरी विधायक प्रमोद विज, समालखा के विधायक मनमोहन भड़ाना, मेयर कोमल सैनी, कमेटी के सदस्य व पूर्व सांसद संजय भाटिया, भाजपा जिला महामंत्री डॉ. अर्चना गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट मौजूद रहे। ब्यूरो