फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The balcony broke and fell, the worker died

Panipat News: शटरिंग खोलते वक्त तीसरी मंजिल का छज्जा टूट कर गिरा, मजदूर की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jan 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
The balcony broke and fell, the worker died
-रमेश नगर में निर्माणाधीन मकान में हुआ हादसा, मकान पर राजमिस्त्री व दो मजदूर कर रहे थे काम, तीसरी मंजिल से गिरने से मजदूर की हुई मौत
विज्ञापन

- तहसील कैंप थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की
फोटो- 3 व 4
माई सिटी रिपोर्टर

पानीपत। रमेश नगर में निर्माणाधीन मकान के लेंटर की शटरिंग खोलते समय तीसरी मंजिल का छज्जा टूट गया। लेंटर खोल रहे मजदूर की तीसरी मंजिल से गली में गिरने से मौत हो गई। तहसील कैंप थाना पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान दर्ज कर लिए हैं। पुलिस वीरवार को शव का पोस्टमार्टम कराएगी।

परिजनों ने बताया कि मूल रूप से बिहार के सहजानपुर जिले के गांव मुंडिया कलां निवासी राम बिहारी (45) पिछले सात साल से भावना चौक के पास किराए पर रहता था। वह राजमिस्त्री के पास मजदूरी करता था। वह बुधवार सुबह आठ बजे रमेश नगर में निर्माणाधीन मकान पर काम करने गया था। यहां संपूर्ण सिंह मकान बना रहे हैं। राम बिहारी अपने साथी श्रमिक लेखराम के साथ निर्माणाधीन मकान का लेंटर खोल रहा था। उन्होंने तीसरी मंजिल का लेंटर खोला। इसी वक्त मकान का छज्जा टूटकर गिर गया। इसी पर राम बिहारी खड़ा था। राम बिहारी गली में सिर के बल आ गिरा और उसकी मौके पर मौत हो गई। साथी मजदूर लेखराज ने उसकी पत्नी सुनीता को फोन कर घटना की सूचना दी। शव को नागरिक अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन

डॉक्टरों ने किला थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। पत्नी सुनीता ने बताया कि राम बिहारी तीन बच्चों का पिता था। जिसमें दो बेटे निशांत व प्रशांत बेटी मोहिनी है। उनके परिवार में कमाने वाला अकेला उसका पति था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन :
रमेश नगर में मकान का लेंटर खोलते समय हादसे में एक मजदूर की मौत हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया है। परिजनों के बयानों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
महिपाल, प्रभारी, थाना तहसील कैंप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed