फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The bail of everyone except Shah-Vij in the city was confiscated.

Panipat News: शहर में शाह-विज को छोड़ बाकी सबकी जमानत जब्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 06:17 AM IST
विज्ञापन
The bail of everyone except Shah-Vij in the city was confiscated.
पानीपत। जिले की चारों विधानसभाओं की मतगणना मंगलवार को हुआ। चारों विस में से 36 धुरंधर चुनावी मैदान में उतरे लेकिन इनमें से 27 की जमानत जब्त हो गई जबकि 14 तो नोटा से भी हार गए। जमानत जब्त कराने वालों में पानीपत शहरी विस की पूर्व विधायक रोहिता रेवड़ी, समालखा से पूर्व विधायक रविंद्र मच्छरौली, जिला परिषद पूर्व चेयरपर्सन आशू शेरा के पति सत्यवान शेरा समेत आम आदमी पार्टी, जजपा, इनेलो, बीएसपी, राष्ट्रीय मजदूर एकता पार्टी, लिबरल सोशलिस्ट पार्टी तक के प्रत्याशी शामिल रहे। वहीं, आजाद प्रत्याशियों की बात करें तो चारों सीटों में से केवल ग्रामीण विस के आजाद प्रत्याशी विजय जैन को छोड़कर बाकी सभी की जमानत जब्त हो गई। वहीं आजाद में केवल विजय जैन को छोड़कर बाकी सभी प्रत्याशियों को नोटा से भी कम मत मिले।
विज्ञापन



--------------

शहरी विस: -
शाह-विज को छोड़ सभी की जमानत जब्त, सात नोटा से भी हारे---
शहरी विधानसभा के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी प्रमोद विज, कांग्रेस प्रत्याशी वरिंदर शाह को छोड़कर पूर्व विधायक रोहिता रेवड़ी समेत सभी 09 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई है। शहरी सीट से 11 प्रत्याशियों ने नामांकन भरा था। इस सीट पर कुल 146863 वोट पोल हुए। जमानत जब्त बचाने के लिए प्रत्याशियों को कुल वैध मतों का 16.66 प्रतिशत वोट लेने अनिवार्य होते हैं लेकिन नौ प्रत्याशी ये वोट नहीं ले पाए। रोहिता रेवड़ी को भी महज 15546 मिले यानी उन्हें केवल 10.59 प्रतिशत वोट ही मिल सके और वे भी अपनी जमानत नहीं बचा पाई। खास बात ये है कि इस सीट के चुनाव पर नोटा को 702 वोट मिले हैं। जबकि कुल 11 में से सात प्रत्याशी ऐसे भी हैं जो नोटा से भी हार गए। इनमें आम आदमी पार्टी की रितू अरोड़ा को 705 वोट मिले यानी केवल तीन वोट के मार्जिन से वे नोटा से हारने से बच गई। नोटा से हारने वालों में बहुजन समाज पार्टी से सरोज बाला गुर, राष्ट्रीय मजदूर एकता पार्टी से भतेरी देवी, आजाद उम्मीदवारों में सीए जगदीश धमीजा, दिलबाग सिंह क्रांतिकारी, रमेश कुमार चौधरी, स्वामी अग्निवेश और हिमांशु शर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन



प्रत्याशी- पार्टी- वोट मिले- पोस्टल वोट- कुल वोट- वोट प्रतिशत

1- प्रमोद विज- भाजपा- ---------------------81606- 144 - 81750 - 55.66
विज्ञापन
विज्ञापन


2- रितू अरोड़ा- आप- ------------------------702---- 03-- --705 -----0.48


3- वरिंद्रर शाह- कांग्रेस-----------------------45929---149--46078--31.37

4- सरोज बाला गुर- बीएसपी---------------- 693- 03--------696--0.47

5- भतेरी देवी- राष्ट्रीय मजदूर एकता पार्टी- 84---00--------84-----0.06

6- सीए जगदीश धमीजा- आजाद----------- 397--1---------398--0.27

7- दिलबाग सिंह क्रांतिकारी- आजाद- ------ 438--0---------438--0.3

8- रमेश कुमार चौधरी- आजाद-------------- 133--0---------133--0.09

9- रोहिता रेवड़ी- आजाद-------------------15528--18--------15546--10.59

10 - स्वामी अग्निवेश- आजाद-------------169----0---------169----0.12

11- हिमांशु शर्मा- आजाद-------------------164------0-------164----0.11

12- नोटा--------------------------------------701------1-----702---0.48

कुल योग---- -----------------------------146544--319------146863---
------------------------------------------------------------------------
ग्रामीण विधानसभा:
- ढांडा, कुंडू और जैन को छोड सबकी जमानत जब्त, छह को नोटा ने भी हराया---
बात ग्रामीण विधानसभा की करें तो पोस्टल वोट को मिलाकर यहां कुल 201139 वोट डली। यहां भी कुल 11 प्रत्याशी थे। इन प्रत्याशियों को अपनी जमानत बचाने के लिए 33509 वोट चाहिए थे लेकिन इनमें भाजपा के महिपाल ढांडा, कांग्रेस के सचिन कुंडू और आजाद प्रत्याशी विजय जैन को छोड़कर बाकी सभी की जमानत तक जब्त हो गई है। कुल 11 में से छह प्रत्याशी ऐसे भी हैं जो नोटा से भी हार गए। नोटा से भी हारने वालों में जजपा से रघुनाथ तंवर कश्यप, लिब्रल सोशलिस्ट पार्टी से अमित मोर्या के अलावा आजाद प्रत्याशियों में मास्टर कुलदीप रेढू, दिप्ती, रमेश सिंह और देवेंद्र शामिल रहे।

--- प्रत्याशी का नाम---पार्टी ----------ईवीएम वोट--- पोस्टल वोट--- कुल प्राप्त वोट---- वोट प्रतिशत
1- महिपाल ढांडा- भाजपा------------100881---------198------------101079------------50.25
2. रघुनाथ तंवर कश्यप- जजपा-------378-------------03-------------381----------------0.19
3. रणबीर सिंह-बहुजन समाज पार्टी--1607------------08-------------1615---------------0.8
4. सचिन कुंडू---- कांग्रेस--------------50673-----------194-----------50867-------------25.29
5. सुखबीर मलिक- आम आदमी पार्टी-1676-----------06-------------1682--------------
0.84
6. अमित मौर्या----लिब्रल सोशलिस्ट पार्टी- 386-------00-------------386---------------
0.19
7. मास्टर कुलदीप रेढू- आजाद------------128---------00-------------128---------------0.06
8. दिप्ती- आजाद---------------------------87----------00-------------87----------------0.04
9. देवेंद्र- आजाद--------------------------- 198----------00-------------198---------------0.1
10. रमेश सिंह- आजाद-------------------240-----------00-------------240--------------0.12
11. विजय जैन- आजाद- ----------------- 43244-------79-------------43323-----------21.54
12. नोटा-----------------------------------1149----------04------------1153-----------0.57
कुल योग-----------------------------------200647-----
492----------201139
----------------------------------------------
समालखा विधानसभा:
- भड़ाना और छौक्कर को छोड़ सबकी जमानत जब्त, यहां भी एक से जीता नोटा--
समालखा विधानसभा में कुल सात प्रत्याशियों को पोस्टल वोट मिलाकर कुल 168119 मिले। इनमें से केवल भाजपा के मनमोहन भड़ाना, कांग्रेस के धर्म सिंह छौक्कर को छोड़कर बाकी सभी की जमानत जब्त हो गई। यहां तक की पूर्व विधायक रहे रविंद्र मच्छरौली तक अपनी जमानत नहीं बचा पाए। जमानत बचाने के लिए यहां 28008 वोट मिले। वहीं, यहां नोटा को 419 वोट मिले। नोटा यहां सिर्फ एक आजाद प्रत्याशी सतीश को हरा पाया है।


--- प्रत्याशी का नाम---पार्टी---------------ईवीएम वोट--- पोस्टल वोट--- कुल प्राप्त वोट---- वोट प्रतिशत
1. गंगाराम स्वामी-----जजपा-------------846------------02-------------848-----------------0.5
2. जयकंवार बिट्टू पहलवान- आप--------- 1048----------12-------------1060---------------0.63
3. धर्म सिंह छौक्कर-------कांग्रेस---------- 61610-------368------------61978-------------36.87
4. मनमोहन भड़ाना--------भाजपा---------80950--------343-----------81293-------------48.35
5. राजेश-------------------- इनेलो---------1097-----------06-------------1103-------------0.66
6. रविंद्र मच्छरौली---------आजाद--------21066----------66-------------21132-----------12.57
7. सतीश कुमार------------आजाद--------286--------------00------------286--------------0.17
8. नोटा- -----------------------------------414---------------05------------419-------------0.25
कुल योग---------------------------------167317------------
802-------
168119
--------------------------
इसराना विधानसभा:
- पंवार, बाल्मीकि को छोड़ बाकी सबकी जमानत जब्त-
इसराना विधानसभा में कुल सात प्रत्याशियों को 129654 वोट मिले। इनमें भाजपा के कृष्ण लाल पंवार और कांग्रेस के बलबीर बाल्मीकि को छोड़कर बाकी पांचों प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। जमानत बचाने के लिए इन प्रत्याशियों को 21600 वोटा चाहिए थे। इनमें जजपा, इनेलों से लेकर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी भी शामिल रहे। वहीं, जिले की चारों विधानसभा में से इसराना इकलौती ऐसी विधानसभा है जहां नोटा से कोई भी नहीं हारा।

--- प्रत्याशी का नाम---पार्टी---------------ईवीएम वोट--- पोस्टल वोट--- कुल प्राप्त वोट---- वोट प्रतिशत
1. अमित कुमार- आम आदमी पार्टी------ 818------------07--------------825---------------0.64
2. कृष्ण लाल पंवार- भाजपा-------------- 67177---------361------------67538------------52.09
3. बलबीर सिंह बाल्मीकि- कांग्रेस---------53277---------366------------53643------------41.37
4. सुशील कुमार-----------जजपा----------- 418-----------01--------------419---------------0.32
5. सुरजभान---------------इनेलो------------ 999----------08--------------1007--------------0.78
6. राकेश सरोहा-----------आजाद----------- 4268----------15-------------4283--------------3.3
7. सत्यवान शेरा----------आजाद------------1642----------10--------------1652-----------1.27
8. नोटा----------------------------------------285-----------02--------------287-------------0.22
कुल योग------------------------------------128884--------770-----------129654
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed