फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The attackers stabbed Vikram 80 times, then dragged his body and dumped it in the middle of the road.

Panipat News: हमलावरों ने विक्रम पर किए 80 वार, फिर घसीटकर सड़क के बीचो-बीच डाला शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 03:04 AM IST
विज्ञापन
The attackers stabbed Vikram 80 times, then dragged his body and dumped it in the middle of the road.
पानीपत। खटीक बस्ती में शुक्रवार शाम करीब सात बजे बेखौफ हमलावरों ने गुंडई का नंगा नाच किया। हमलावरों को न पुलिस का खौफ था और न कानून का डर। सरे राह वेस्ट कारोबारी विक्रम के ऊपर हथौड़ी, गंडासी, गरारी, चाकू से ताबड़तोड़ 80 से ज्यादा वार किए। तमाशबीन भीड़ दूर खड़ी तमाशा देखती रही। डर का आलम यह था कि हमलावरों को रोकना तो दूर कोई पुलिस को फोन करने की हिम्मत तक नहीं जुटा पाया। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर विक्रम का शव किनारे से घसीटकर सड़क के बीचोंबीच डाल गए। इसके बाद आरोपी उनके घर पर पहुंचे और भतीजे की हत्या करने की धमकी दे गए। पास की दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में सनसनीखेज वारदात कैद हो गई।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम को करीब सात बजे खटीक बस्ती की मुख्य गली में लोगों की आवाजाही लगी थी। उसी समय हत्या की सनसनीखेज वारदात हुई। घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात कैद हो गई। 4 मिनट 34 सेकेंड की फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए। फुटेज की शुरूआत में कुछ युवक सड़क के बीच में खड़े दिखाई देते हैं। वहीं, एक ऑटो के किनारे पर विक्रम है। तीन युवक उसके पास आए और सीधा हमला कर दिया। हमलावरों ने सबसे पहले हाथ में ली गंडासी, चाकू, हथौड़ी और गरारी से उसके सिर पर वार किए। जिससे वह नीचे गिर गया और हमलावर उस पर ताबड़तोड़ वार करते रहे। उनके अन्य साथी भी आए गए और करीब दो मिनट तक ताबड़तोड़ वार करते रहे। फुटेज में दिखाई दे रहा है कि हमलावरों ने उस पर 80 से अधिक वार किए। एक हमालवर के सिर पर तो खून सवार था वह बिना रूके विक्रम पर एक साथ वार करता रहा। इसके बाद उसका साथी उसे वहां से ले जाने लगा। लेकिन, कुछ दूर जाने के बाद वे वापस आए और विक्रम को सड़क किनारे से घसीटकर सड़क के बीचोंबीच डाल दिया और हवा में हथियार लहराते हुए भाग गए।
विज्ञापन

इस पूरी वारदात में सड़क पर आवाजाही लगी रही और लोग अपनी अपनी दुकानों और घरों के सामने खड़े होकर देखते रहे। इस दौरान दहशत के मारे न तो किसी ने मृतक को आरोपियों से छुड़ाने का प्रयास किया और न ही पुलिस को इसकी सूचना दी। जिस कारण हमलावर बड़े आराम से वारदात को अंजाम देकर वहां से निकल गए और भीड़ तमाशबीन की तरह तमाशा देखती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स

सिर में मिली पांच चोट, हाथ-पैर पर निशान
मृतक विक्रम के शव का मेडिकल बोर्ड के माध्यम से पोस्टमार्टम किया गया। मृतक के सिर में चोट के पांच गहने निशान मिले। वहीं हाथ पैर और टांग पर भी चोट के निशान नजर आए। माना जा रहा है कि सिर में लगी गंभीर चोट के कारण ही उसकी मृत्यु हुई है।
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed