{"_id":"698f9433fe15b9b2a307071e","slug":"the-associate-had-stolen-the-welding-machine-and-battery-panipat-news-c-244-1-pnp1006-152207-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सहयोगी ने ही चुराई थी वेल्डिंग मशीन और बैटरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सहयोगी ने ही चुराई थी वेल्डिंग मशीन और बैटरी
विज्ञापन
समालखा। सीताराम कॉलोनी में क्रेन सर्विस की दुकान से वेल्डिंग मशीन व बैटरी चोरी करने के मामले में चोर उन्हीं का सहयोगी निकला। समालखा चौकी पुलिस ने आरोपी को वीरवार को गिरफ्तार कर निशानदेही पर चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
पकड़े गए युवकों ने अपनी पहचान हथवाला निवासी गौरव उर्फ साहिल व रोहित के रूप में बताई है। आरोपी ने मशीन को काटकर स्क्रैप में तीन हजार रुपये में बेच दिया और रुपये खर्च कर दिए। पुलिस ने पूछताछ के बाद शुक्रवार को दोनों युवकों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।
समालखा चौकी प्रभारी अनिल ने बताया कि पट्टीकल्याणा निवासी जोगिंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि सीताराम कॉलोनी में उसकी क्रेन सर्विस की दुकान है। 12 फरवरी को वेल्डिंग मशीन से काम करना था, उसने वेल्डिंग के कवर को हटाया तो साथ रखी बैटरी व वेल्डिंग मशीन नहीं मिली। संवाद