{"_id":"69026875e678da5c2f050b6e","slug":"the-aqi-decreased-in-the-morning-and-increased-again-during-the-day-panipat-news-c-244-1-pnp1001-146276-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सुबह घटा और दिन में फिर बढ़ गया एक्यूआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सुबह घटा और दिन में फिर बढ़ गया एक्यूआई
विज्ञापन
आसमान में छाए बादल। संवाद
- फोटो : भेंटुआ सीएचसी में टीकाकरण की जानकारी करती जेनेवा और न्यूयार्क से आई टीम।
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। बुधवार सुबह हल्के से मध्यम बादल छा गए। हवा की गति 10 किलोमीटर प्रतिघंटे रही। हवा चलने के बाद सुबह के समय एक्यूआई घटकर 188 पर आ गया। दिन के समय कूड़ा जलने और औद्योगिक इकाइयों के चलने से एक्यूआई फिर से बढ़कर 245 पर पहुंच गया। जीटी रोड पर नांगलखेड़ी गांव के अड्डे पर दोपहर बाद से देर शाम तक कूड़ा जलता रहा। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड या अन्य किसी विभाग ने आगे आकर कूड़े में लगी आग पर काबू नहीं पाया। ऐसे में जीटी रोड से गुजरने वाले वाहन चालक परेशान रहे।
बुधवार को अधिकतम तापमान 29.1 और न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री दर्ज किया। हवा की गति 10 किलोमीटर प्रतिघंटे रही। कृषि विज्ञान केंद्र उझा के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष ने बताया कि वीरवार को भी हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे। बादल छाने के चलते धान उत्पादक किसानों की चिंता बढ़ गई।
धुआं फैलने से वाहन चालक परेशान
नांगल खेड़ी गांव में जीटी रोड के साथ बुधवार दोपहर करीब 12 बजे किसी ने कूड़े में आग लगा दी। यहां कूड़े के साथ बोरों में डालकर फेंका कपड़े का वेस्ट भी जलता गया। बुधवार शाम छह बजे तक कूड़े में आग लगी रही। जीटी रोड पर धुआं आने के चलते दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एसडीओ कुलदीप सिंह ने बताया कि नांगल खेड़ी गांव में कूड़ा जलाने की सूचना नहीं मिली है। इसका मौका मुआयना किया जाएगा।