{"_id":"69066df3f2833530fb0d2881","slug":"the-air-quality-index-is-rising-at-night-crossing-300-for-the-third-time-this-season-panipat-news-c-244-1-pnp1007-146420-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: रात को बढ़ रहा वायु गुणवत्ता सूचकांक, सीजन में तीसरी बार 300 पार पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: रात को बढ़ रहा वायु गुणवत्ता सूचकांक, सीजन में तीसरी बार 300 पार पहुंचा
Sun, 02 Nov 2025 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sun, 02 Nov 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
सेक्टर-29 में फैक्टरी के बाहर कुड़े के बाहर लगी आग। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। मौसम बदलाव और रात के समय कूड़ा जलाने से वायु गुणवत्ता सूचकांक लगातार बढ़ रहा है। इस सीजन में शनिवार को तीसरी बार वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 पार कर गया। वहीं सुबह व शाम के समय चारों तरफ स्मॉग छाने से लोगों को सांस लेने में भी परेशानी आने लगी है। शनिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 306 पर पहुंच गया। हालांकि दिन के समय हवा चलने पर यह घटकर 275 पर आ गया पर रात को फिर से बढ़ गया।
जिले में दिवाली पर हुई आतिशबाजी के बाद वायु गुणवत्ता सूचकांक लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को जिले का वायु गुणवत्ता सूचकांक 215 था। जो शनिवार सुबह ही बढ़कर 306 पर पहुंचा गया। ऐसे में तापमान में भी उतार चढ़ाव देखने को मिला। शनिवार को अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वायु गुणवत्ता सूचकांक बढ़ने से लोगों को सांस लेने में समस्या आने लगी है और बुजुर्गों को सांस लेने में परेशानी ज्यादा हो रही है। जिला नागरिक अस्पताल में फिजिशियन के पास स्वांस संबंधी बीमारियों की ओपीडी पहले की अपेक्षा 20 प्रतिशत बढ़ी है। चिकित्सक लोगों को सलाह दे रहे हैं कि घर से बाहर जाते समय मास्क का प्रयोग अवश्य करें। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष ने बताया कि मौसम बदल रहा है। सुबह व शाम के समय ठंड बढ़ने लगी है। वहीं प्रदूषण के कारण सुबह व शाम को आसमान में धुंआ छाने लगा है।
विज्ञापन
निगम ने किया पानी का छिड़काव
नगर निगम ने शनिवार को शहर की सड़कों पर पानी का छिड़काव करना शुरू कर दिया है। एक्सईएन गोपाल कलावत ने बताया कि शनिवार को जीटी रोड और असंध रोड पर पानी का छिड़काव किया गया। इसके लिए दो ट्रैक्टर लिए गए हैं। शहर में जल्द ही एंटी स्मॉग गन का प्रयोग किया जाएगा।
विज्ञापन