फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The administration showed promptness in addressing various issues including family ID, Aadhaar correction and drain cleaning.

Panipat News: फैमिली आईडी, आधार सुधार और ड्रेन सफाई सहित विभिन्न समस्याओं पर प्रशासन ने दिखाई तत्परता

Fri, 30 Jan 2026 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 30 Jan 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
The administration showed promptness in addressing various issues including family ID, Aadhaar correction and drain cleaning.
इसराना। उपमंडल अधिकारी नागरिक कार्यालय में आयोजित समस्या समाधान शिविर में कुल पांच शिकायतें प्राप्त हुईं। शिविर में आई सभी समस्याओं को उपमंडल अधिकारी नागरिक नवदीप नैन ने संबंधित विभागों को समाधान के लिए प्रेषित कर दिया। शिविर में पलड़ी निवासी प्रवीण कुमार एवं गांव के शमशेर सिंह ने फैमिली आईडी में आय संशोधन के लिए आवेदन दिया। वहीं जौंधन कलां गांव की निवासी शकुंतला देवी ने आधार कार्ड में सुधार करवाने की मांग रखी। पलड़ी निवासी राजेंद्र ने गांव की फिरनी की मरम्मत के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। इसके अतिरिक्त पलड़ी गांव के महावीर एवं पंचायत की ओर से ड्रेन की सफाई के लिए गुहार लगाई गई। ग्रामीणों ने बताया कि डाहर, डिडवाड़ी और बुडशाम की ओर जाने वाली ड्रेन की समय पर सफाई न होने से बरसात के मौसम में जलभराव हो जाता है, जिससे फसलों को नुकसान पहुंचता है। उन्होंने शीघ्र सफाई की मांग की। उपमंडल अधिकारी नागरिक नवदीप नैन ने बताया कि शिविर में प्राप्त सभी शिकायतों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed