फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The accused, who was running away after snatching the phone at the bus stand, was knocked down by the girl, controlled

बस स्टैंड पर फोन छीन कर भाग रहे आरोपी को युवती ने पैर अड़ाकर गिराया, काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
The accused, who was running away after snatching the phone at the bus stand, was knocked down by the girl, controlled
बस सवार यात्री से मोबाइल छीनकर भाग रहे आरोपी को बस स्टैंड पर ही एक युवती ने पैर अड़ाकर गिरा दिया। इसी बीच पीछा कर रहे युवक ने आरोपी को पकड़ा और आसपास के लोगों के साथ मिलकर आरोपी की धुनाई की और पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

सोनीपत के गांव भावड़ निवासी राजेश ने बताया कि वह खेती-बाड़ी करता है। वह रविवार को निजी काम से कुरुक्षेत्र गया थे। वहां से लौटते समय उसे सीधा सोनीपत की बस नहीं मिली। जिस वजह वह पहले पानीपत की बस पकड़कर पानीपत बस स्टैंड पहुंचा। जहां से उसने सोनीपत की बस पकड़ी और उसमें सवार हो गया। वह बस के बीच में पहुंचा तो बस चल पड़ी। इसी बीच एक कॉल आ गई। उसने फोन निकाला ही था कि आरोपी फोन छीनकर भागने लगा। उसने एक युवक का पीछा किया। करीब 50 मीटर दौड़ने के बाद एक युवती ने आरोपी को पैर अड़ाकर गिरा दिया। जिसके बाद उसने आरोपी को पकड़ लिया और आसपास के लोगों के साथ मिलकर उसकी धुनाई की । युवक ने अपनी पहचान यूपी के जिला शामली के कैराना निवासी सोएब के रूप में बताई। आरोपी को शहर थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस चोर को गिरफ्तार करने के बाद उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

राजेश ने बताया कि उसने जैसे ही आरोपी का पीछा करना शुरू किया तो युवक ने उसका फोन फेंक दिया,ताकि वह आसानी से छूटकर फरार हो सके, लेकिन उसने फोन को बाद में संभाला, पहले आरोपी को पकड़ना ठीक समझा। राजेश ने बताया कि वह अपने स्कूल में एथलीट भी रह चुका है। जिस वजह उसे आरोपी का पीछा करने में कोई दिक्कत नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने निराश होते हुए कहा कि उसने मौके पर ही चोर को शहर थाना पुलिस के हवाले कर दिया था। उसका फोन भी मिल गया था, लेकिन पुलिस का कहना है कि फोन कोर्ट से सुपरदारी के माध्यम से लेना होगा। पीड़ित ने कहा कि एक फोन के लिए उसे सोनीपत से दो से तीन बार चक्कर लगाने पड़ेंगे तो वह इससे अच्छा नया ही ले लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed