{"_id":"6492097edbacbf925c06ff25","slug":"the-accused-was-seen-waving-a-sword-in-the-day-before-the-incident-panipat-news-c-244-1-pnp1001-1208-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: घटना से पहले दिन में तलवार लहराता दिखा आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: घटना से पहले दिन में तलवार लहराता दिखा आरोपी
विज्ञापन
पानीपत। सेक्टर 25 में शनिवार रात कार से टक्कर मारकर कारोबारी सतीश जिंदल की हत्या करने के आरोपी उदित मित्तल की एक और सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। फुटेज कारोबारी के घर से कुछ दूरी की है, जिसमें वह अपने एक साथी के साथ दिखाई दे रहा है। उसने गाड़ी से तलवार निकाली और उसे लहराते हुए बगीचे में चला गया। उसके बाद वापस लाकर उसे कार में रख लिया। परिजनों ने कहा कि वह दोपहर से तलवार लेकर घूम रहा था। उसकी हत्या की मंशा पहले से थी।
मृतक सतीश जिंदल के छोटे भाई अनिल जिंदल ने बताया कि उसके भाई की शनिवार रात आरोपी ने कार से टक्कर मारकर हत्या कर दी थी। इसके बावजूद पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई। वह पुलिस की कार्रवाई से फिलहाल नाखुश हैं। जल्द एकजुट होकर एसपी से मुलाकात करेंगे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करेंगे। परिजनों का कहना है कि आरोपी उदित के साथ एक विदेशी लड़की और एक सुमित नामक आरोपी था। पुलिस मुख्य आरोपी के अलावा उन्हें भी गिरफ्तार नहीं कर रही है। पुलिस का कहना है कि उनकी टीम जुटी है, लेकिन आरोपी खुलेआम घूम रहा है। परिवार को भी जान का खतरा है।
परिजनों ने हादसे के कुछ वक्त पहले की सीसीटीवी कैमरे की फुटेज सौंपी है, जिसमें उदित तलवार के साथ दिखाई दे रहा है। पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
- सुनील कुमार, प्रभारी, चांदनीबाग थाना