{"_id":"65dcfb36149975d1f80d4e94","slug":"the-accused-of-selling-hashish-and-his-relative-arrested-panipat-news-c-244-1-pnp1003-114332-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: चरस बेचने का आरोपी व उसका रिश्तेदार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: चरस बेचने का आरोपी व उसका रिश्तेदार गिरफ्तार
विज्ञापन
पानीपत। एंटी नारकोटिक सेल मादक पदार्थ तस्करी की चेन तोड़ने में लगी है। पुलिस भारतीय महिला वॉलीबाल टीम की कप्तान के भाई अंकित को चरस बेचने के आरोपी व उसके रिश्तेदार को आसन कलां गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया है।
ये दोनों इको गाड़ी में पानीपत चरस सप्लाई करने के लिए आ रहे थे। इनकी गाड़ी से पुलिस को डेढ़ किलोग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने इनको गुप्त सूचना पर आसन कलां गांव के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। एंटी नारकोटिक सेल प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने शनिवार को भारतीय महिला वालीबॉल टीम की कप्तान निर्मल तंवर के भाई अंकित निवासी आसन कलां 600 ग्राम के साथ गिरफ्तार किया था। उसने पूछताछ में बताया था कि वो चरस जींद के डिडवाड़ा गांव के दया सिंह से खरीदकर लाया था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
पुलिस ने सोमवार रात को सूचना मिली थी कि दया सिंह खंदरा गांव से होते हुए पानीपत में चरस सप्लाई करने जा रहा है। वह इको गाड़ी में सवार है। इसी सूचना पर उनकी टीम ने खंदरा गांव के पास नाकाबंदी कर दया सिंह को पकड़ा। उसके पास से डेढ़ किलोग्राम चरस मिली। दया सिंह ने बताया कि उसने ये चरस अपने रिश्तेदार अतोलापुर गांव निवासी अतर सिंह से 68 हजार रुपये में खरीदी थी। पुलिस ने दया सिंह की निशानदेही पर अतर सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।