फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The accused of fraud of Rs 28 lakh in the name of buying a plot in share surrendered in the court.

Panipat News: हिस्सेदारी में प्लाॅट खरीदने के नाम पर 28 लाख की धोखाधड़ी के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 03:25 AM IST
विज्ञापन
The accused of fraud of Rs 28 lakh in the name of buying a plot in share surrendered in the court.
पानीपत। विकास नगर एनएफएल में हिस्सेदारी में प्लाॅट की खरीदारी में मुनाफे का झांसा देकर दोस्त से 28 लाख की धोखाधड़ी करने के मामले में आरोपी हरिकृष्ण ने बुधवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। सीआईए वन पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद न्यायालय से एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। सीआईए वन के प्रभारी फूल कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी हरि कृष्ण ने हिस्सेदारी में प्लाॅट खरीदने के नाम पर विकास नगर एनएफएल टाउनशिप निवासी अपने दोस्त प्रदीप रावल से 28 लाख रुपये धोखाधड़ी करने की वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। आरोपी हरि कृष्ण विकास नगर निवासी है। पुलिस ने वीरवार को पूछताछ के बाद रिमांड अवधि पूरी होने पर आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया। इस संबंध में विकास नगर एनएफएल टाउनशिप निवासी प्रदीप रावल ने उक्त आरोपी के विरुद्ध थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में धोखाधड़ी की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed