{"_id":"6a1b3422bfbfc0d9e00ddd2a","slug":"the-accident-was-captured-on-cctv-and-the-footage-went-viral-panipat-news-c-244-1-pnp1012-158128-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा, फुटेज हुई वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा, फुटेज हुई वायरल
Sun, 31 May 2026 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sun, 31 May 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। फैक्टरी में करंट लगने से श्रमिक गौरव की मौत होने की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसका फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल है। फुटेज में गौरव एक मशीन के पास काम करते हुए दिखाई दे रहे हैं। अचानक झटका लगने से वह मशीन पर ही गिर जाते हैं। कुछ देर बाद उनके साथी का इस पर ध्यान पड़ता है तो उन्हें मशीन से अलग किया जाता जाता है। बेसुध होने पर गौरव के साथी उनके हाथ और पैर रगड़ते है। इसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जाता है। जहां पर चिकित्सक उन्हें मृत घोषित कर देते हैं।
विज्ञापन