फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The 15 minutes of rain accompanied by a strong storm did not subside even on the third day

Panipat News: तेज आंधी के साथ 15 मिनट आई बारिश का तीसरे दिन भी पानी नहीं उतरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 May 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
The 15 minutes of rain accompanied by a strong storm did not subside even on the third day
पानीपत। मानसून में पानी निकासी के दावे अभी से खोखले नजर आ रहे हैं। वीरवार को तेज आंधी के साथ शहर में 15 मिनट चली बारिश का पानी तीसरे दिन भी नहीं उतर पाया है। शहर के बीचोंबीच गीता मंदिर रोड पर मंदिर के बाहर और शहर से बाहर बबैल रोड बारिश का पानी जमा है। निगम अधिकारियों का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


वीरवार आधी रात को तेज आंधी के साथ बारिश हुई थी। पानीपत में आठ एमएम बारिश दर्ज की गई थी। ऐसे में शहर में कई जगह पानी जमा हो गया था। शनिवा को तीसरे दिन भी शहर में कई जगह पानी जमा रहा।
विज्ञापन

गीता कॉलोनी रोड शहर में जीटी रोड से रेलवे स्टेशन और असंध रोड को जोड़ती है। गीता मंदिर के नजदीक सड़क पर शनिवार को भी पानी जमा है। ऐसे में राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी दोपहिया वाहन चालकों को उठानी पड़ रही है। वहीं बबैल रोड पर शहर में प्रवेश करने पर मुख्य सड़क पर पानी जमा है। इससे राजाखेड़ी, बबैल समेत अन्य गांवों और इस सड़क पर लगती तीन कॉलोनियों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निगम के हर बार होते हैं दावे
विज्ञापन
विज्ञापन

गीता कॉलोनी के अजीत कुमार और हरीश ने बताया कि कॉलोनी में लंबे समय से पानी निकासी की समस्या है। शहर में चार बूंद आते ही सड़क पर पानी जमा हो जाता है। गीता मंदिर के बाहर पानी जमा होने से लोगों के साथ मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। दोपहिया वाहन चालक इसमें गिर जाते हैं। राजाखेड़ी गांव के नरेंद्र और दीपक ने बताया कि बबैल रोड रामनगर में पानी निकासी की समस्या गंभीर है। बारिश का पानी जमा होने से निकल पाना भी मुश्किल हो गया है।


वर्जन :

गीता कॉलोनी और बबैल रोड पर नाला और सड़क बनाने का प्रस्ताव है। इसको जल्द ही सिरे चढ़ाया जाएगा। नगर निगम मानसून से पहले पानी निकासी के प्रबंध पुख्ता कर लेगा।
पुनीत, एसई, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article