फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Thang Ta was doing 9 hours of practice in Rohtak

खेलो इंडिया में रेखा आज खेलेंगी थांग ता, रोहतक में कर रही थी 9 घंटे अभ्यास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Thang Ta was doing 9 hours of practice in Rohtak
पानीपत। हरियाणा में शुरू हो चुके खेलो हरियाणा यूथ गेम्स में पानीपत की रेखा रविवार को दूसरे राज्य की खिलाड़ियों के साथ थांग ता खेलेंगी। थांग ता मणिपुर का प्रसिद्ध खेल है। थांग का अर्थ तलवार और ता का अर्थ भाला होता है। रेखा इस सीजन में पानीपत की पहली खिलाड़ी हैं, जो खेलेंगी। तलवार और भाले के साथ लड़ती हुई पहला ही मेडल हरियाणा की झोली में डाल सकती हैं।
विज्ञापन

एक साल पहले ही शौकिया तौर पर रेखा ने थांग ता शुरू किया था। एक साल के अभ्यास और मेहनत ने रेखा को यहां तक पहुंचाया। एक साल में ही रेखा नेशनल में छह पदक और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक पदक प्राप्त कर चुकी हैं। रेखा ने बताया कि उसका फोकस सामने वाले खिलाड़ी से अच्छा खेलकर स्वर्ण पदक हासिल करने का है। इसके लिए उनकी पूरी तैयारी है।
विज्ञापन

-
रोहतक के स्टेडियम में की खेलो इंडिया के लिए तैयारी
रोहतक के छोटू राम स्टेडियम में थांग ता की खिलाड़ी रेखा ने अपनी तैयारी की है। खेल शुरू करने के छह महीने तक रेखा ने पानीपत में अभ्यास किया। इसके बाद से वह रोहतक में अभ्यास कर रही हैं। रेखा ने खेलो इंडिया के लिए रोजाना तीन बार तीन-तीन घंटे अभ्यास किया है। रेखा के पिता सुभाष पानीपत नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान हैं। पिता सुभाष का सपना है कि उनकी बेटी खेल में देश का नाम रोशन करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed