फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Teresa Sadan won the dance competition

डांस प्रतियोगिता में टेरेसा सदन ने मारी बाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Teresa Sadan won the dance competition
जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल में अंतर सदनीय इंडियन क्लासिकल डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में चारों सदनों टैगोर, टेरेसा, विवेकानंद और राधा-कृष्ण की छात्राओं ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी। टैगोर सदन से नंदिनी, धृति, महक, हंसिका और अनुप्रीत ने ‘‘धीमता दारे’’ गीत पर नृत्य किया। विवेकानंद सदन से मोलिका, सोनी और निष्ठा ने मुरली की धुन सुन गीत पर नृत्य किया। राधा-कृष्ण सदन से सिया, मिशा, हुनरप्रीत, जैसमीन, दीपिका, श्रद्धा और सोमनप्रीत ने मेरे ढोलना सुन गीत पर नृत्य प्रस्तुति दी। टेरेसा सदन से नोया, पहल और राही ने आओ पधारो पिया गीत पर मनमोहक नृत्य किया। सभी छात्राओं ने पारंपरिक वेशभूषा में मंत्रमुग्ध कर देने वालों वाली प्रस्तुति देकर दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। अंत में निर्णायकों ने छात्राओं की भाव भंगिमा हस्त मुद्रा के प्रदर्शन के आधार पर टेरेसा सदन को विजई घोषित किया और विजय सदन को ट्राफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन अतुल जैन, निर्देशिका मधु अग्रवाल, प्रधानाचार्य ऋतु सिंह, मैनेजर बलराम शर्मा, अध्यापक और सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक ढंग से अतुल जैन और ऋतु सिंह के द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed