फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Tenth accused of Dharmendra murder case arrested after five years

Panipat News: धर्मेंद्र हत्याकांड का दसवां आरोपी पांच साल बाद गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Mar 2023 02:15 AM IST
विज्ञापन
Tenth accused of Dharmendra murder case arrested after five years
समालखा। सीआईए टू ने वर्ष 2018 में गांव नामुंडा के धर्मेंद्र की हत्या करने के 10 वें आरोपी को नामूंडा नहर पुल के पास से गिरफ्तार किया है। ये आरोपी पांच साल से फरार था। वह रविवार तो परिवार से मिलने आया तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और उसके कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। आरोपी हत्या के बाद से बहादुरगढ़ में सब्जी की रेहड़ी लगा रहा था। ये जानकारी सीआईए-टू प्रभारी वीरेंद्र ने दी। उन्होंने बताया कि आठ जनवरी को गांव नामूंडा के धर्मेंद्र का गांव के कुलदीप, ताराचंद, सूरजभान, प्रेम, जगदीश, बलजीत, रघु, रामचंद्र, सतपाल, चीनी, चीनी की पत्नी, लीला , प्रवीन, बिट्टू, अनुप , महेश व लालचंद से झगड़ा हुआ था। इसके बाद आरोपियों ने धर्मेंद्र पर लाठी डंडों व गंडासियों से हमला कर दिया था जिससे धर्मेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। दसवां आरोपी कुलदीप फरार चल रहा था। पुलिस उसकी काफी समय से तलाश कर रही थी। पुलिस ने रविवार को सूचना मिलने पर आरोपी कुलदीप को नामूंडा नहर पुल से गिरफ्तार कर लिया। कुलदीप ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह बहादुरगढ़ में सब्जी की रेहड़ी लगाता था और अब अपने परिवार से मिलने आया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed