फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Tender will be taken after two years, corporation will earn lakhs from advertising site

दो साल बाद लगेंगे टेंडर, विज्ञापन साइट से निगम कमाएगा लाखों

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Tender will be taken after two years, corporation will earn lakhs from advertising site
पानीपत। करीब दो साल बाद अब नगर निगम शहर में विज्ञापनों का टेंडर निकालने जा रहा है। इसकी आरक्षित कीमत 94.60 लाख रुपये रखी गई है। इसके लिए तीन साल का समय निर्धारित किया गया है। इसमें निगम शहर में अपनी 43 वैध विज्ञापन साइट को किराये पर देगा। इससे होने वाली आमदनी को शहर के विकास कार्यों पर खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन

इस टेंडर प्रक्रिया के लिए निगम ने अपने सभी दस्तावेज तैैयार कर लिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि एक दो दिन में टेंडर वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। इसके बाद कोई भी एजेंसी इसे भर सकती है। इसकी नियम व शर्तों में सभी आवेदन करने वाली एजेंसी और फर्मों से तीन साल का अनुभव और दो करोड़ सालाना की टर्नओवर मांगा गया है। जो एजेंसी नियम व शर्तें पूरी करेगी, उसे टेंडर दिया जाएगा।
विज्ञापन

खास बात ये है कि पिछले दो साल से इसका टेंडर न होने से अब तक निगम की इन वैध विज्ञापन साइट पर अवैध तरीके से विज्ञापन लगाए जाते रहे हैं। इसकी वजह से निगम को अब तक करोड़ों रुपये का चूना लग चुका है। वहीं, शहर में कहीं भी अवैध तरीक से साइट बनाकर वहां भी विज्ञापन चिपकाए जाते रहे हैं, जिससे आने जाने वाले राहगीरों से लेकर वाहन चालकों तक को परेशानी होती है। इनकी वजह से कई बार दुर्घटनाएं तक हो चुकी हैं। अब जैसे ही निगम का बजट खत्म हुआ निगम को विज्ञापन टेंडर की याद आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि ‘अमर उजाला’ ने भी अपने अभियान के तहत इन साइट पर लगे अवैध विज्ञापनों को प्रमुखता से उजागर किया था। इसके बाद अधिकारियों ने इस टेंडर को नए सिरे से लगाने का फैसला भी किया था। अब जाकर प्रक्रिया पूरी हुई है। अब इस टेंडर को ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करना बाकी है।
निगम की बढ़ेगी आय
विज्ञापन टेंडर होने से निगम की आय भी बढ़ेगी। निगम बजट में पैसा आएगा तो विकास कार्यों पर भी खर्च होगा। इससे शहरी और ग्रामीण विधानसभा के विकास कार्यों पर भी कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा। निगम की आय बढ़ाने का ये टेंडर अच्छा स्त्रोत है। -दुष्यंत भट्ट, सीनियर डिप्टी मेयर।
सदन में उठाया था मुद्दा
अखबार में खबर प्रकाशित होने के बाद विज्ञापन टेंडर करवाने के लिए नगर निगम सदन की बैठक में मुद्दा भी उठाया था। तब अधिकारियों ने कहा था कि वे इस टेंडर को जल्द करवाएंगे। अब जाकर अधिकारी जागे हैं। खैर देर आए दुरुस्त आए। इससे निगम की आय बढ़ेगी जो अच्छी बात है। -रविंद्र भाटिया, पार्षद, वार्ड नंबर दस।

प्रक्रिया जारी, जल्द लगेगा टेंडर
विज्ञापन टेंडर के लिए निगम अधिकारियों की एक कमेटी काम कर रही है। इसकी प्रक्रिया तकरीबन पूरी हो चुुकी है। अब इस टेंडर को ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करना बाकी है। जल्द ही टेंडर को लगा दिया जाएगा। -आरके सिंह, आयुक्त, नगर निगम, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed