फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Ten years after the purchase of paddy

दस साल बाद धान की हुई खरीद

Sun, 06 Oct 2013 11:53 PM IST
अमर उजाला, पानीपत
अमर उजाला, पानीपत Updated Sun, 06 Oct 2013 11:53 PM IST
विज्ञापन
Ten years after the purchase of paddy
पानीपत की इसराना मंडी में रविवार को दस साल बाद धान की खरीद हुई है। आढ़ती एसोसिएशन व मार्केट कमेटी के प्रयास से धान खरीद के कार्य को शुरू हुआ है।
विज्ञापन


रविवार सुबह मंडी में हवन यज्ञ करा कर मंडी और आसपास के क्षेत्र से बुलाई गई कन्याओं को भोजन कराकर भंडारे का आयोजन किया गया। इसके बाद मंडी में विधिवत रूप से धान की खरीद शुरू करा दी गई।

किसानों को मिला इनाम
आढ़ती एसोसिएशन की घोषणा अनुसार जो किसान मंडी में पहली, दूसरी और तीसरी ट्राली के अलावा पूरे दिन ट्राली लेकर आने वाले किसानों का इनाम दिया जाएगा। एसोसिएशन ने पहली ट्राली लेकर आने वाले किसान बलराज वासी मांडी को 2100 रुपये, दूसरी ट्राली लेकर आए हेमराज वासी इसराना को 1100 रुपये और तीसरी ट्राली लेकर आए किसान रणबीर जागलान वासी इसराना को बतौर प्रोत्साहन पांच सौ रुपये इनाम दिया गया। इसके अलावा रविवार को सायं छह बजे तक ट्राली लेकर आने वाले हर किसान को सौ-सौ रुपये इनाम दिया गया।
विज्ञापन


पहले दिन पहुंचा 150 क्विंटल धान
मार्केट कमेटी के आकंडों के अनुसार वर्ष 2002 में आखिरी बार इसराना मंडी में 15 हजार क्विंटल धान की खरीद हुई थी। उसके बाद से धान के सीजन में मंडी आबाद नहीं हो पाई। मात्र गेहूं के सीजन में ही मंडी में खरीद का काम होता रहा है। रविवार को इसराना मंडी में 150 क्विंटल धान की खरीद हुई। 1509 किस्म की धान का अधिकतम रेट 3525 रुपये और न्यूनतम रेट 3410 रुपये प्रति क्विंटल रहा व सरबती किस्म की धान 2311 रुपये प्रति क्विंटल खरीदी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हवन-यज्ञ के उपरांत भंडारा
इसराना मंडी में धान की खरीद शुरू कराने के लिए आढ़ती एसोसिएशन की ओर से हवन यज्ञ कराया गया। हवन यज्ञ में एसोसिएशन, किसानों और ग्रामीणों ने आहुति डाली। उसके उपरांत मंडी और आसपास के क्षेत्र से छोटी-छोटी कन्याओं को बुलाकर भोजन करा कर भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर एसोसिएशन के प्रधान धर्मपाल जागलान, पूर्व प्रधान रामस्वरूप जागलान, मार्केट कमेटी के सचिव राममेहर जागलान, रणजीत सिंह जागलान, अजमेर बांध, कुलदीप मलिक, राजू बांध,  वेद प्रकाश गोयल, रामशरण, जयकुवार, विशाल सहरावत, महाबीर बांध, खुशी राम कारद, सुभाष बलाना, रामकुवार जागलान, प्रेम सिंह, सुभाष गोयल व राज सैनी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed