फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Ten meat shops running in the open near religious places are sealed

Panipat News: धार्मिक स्थलों के नजदीक खुले में चल रही मीट की दस दुकान सील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Ten meat shops running in the open near religious places are sealed
पानीपत। नगर निगम ने शहर में खुले में नियमों को ताक पर रखकर चल रही मीट की दुकानों पर कार्रवाई तेज कर दी है। प्रथम चरण में धार्मिक स्थलों के आसपास खुली दुकानों पर कार्रवाई की। निगम की टीम ने शनिवार को गोसली मोहल्ला, जाटल रोड और जाटल रोड पुल के नीचे दस दुकानों को सील कर दिया। निगम की टीम को इस दौरान हल्के विरोध का भी सामना करना पड़ृा। लोगों ने निगम की खुले में मीट की दुकान चलाने वालों पर कार्रवाई की सराहना की है।
विज्ञापन

नगर निगम के डीएमसी अरुण भार्गव के नेतृत्व में टीम ने शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे मीट की दुकानों पर कार्रवाई शुरू की। ड्यूटी मजिस्ट्रेट एमई योगेश तोमर रहे। टीम ने सेक्टर-11-12 रोड गोसली मोहल्ला स्थित मीट की कई दुकानों पर कार्रवाई की। यहां नियमों की अनदेखी कर दुकानों को चलाया जा रहा था। यहां टीम को हल्के विरोध का सामना करना पड़ा। टीम ने इसके बाद जाटल रोड पर पहुंची। टीम ने मुख्य सड़क पर स्थित दुकानों पर कार्रवाई की। इसके बाद जाटल रोड रेलवे अंडरपास पर पहुंची। निगम की टीम ने यहां कई दुकानों पर कार्रवाई की। निगम की यह कार्रवाई दोपहर बाद करीब तीन बजे तक चली।
विज्ञापन

धार्मिक स्थलों और खुले में थी दुकानें
नगर निगम धार्मिक स्थलों और खुले में दुकान चलाने वालों को नोटिस दे चुका है। इसके साथ स्थानीय लोग धार्मिक स्थलों के नजदीक दुकानों का विरोध कर चुके हैं। स्थानीय लोग विरोध के बाद भी मीट की दुकान चला रहे थे। कई जगह तो मांस बाहर ही रखा जा रहा था। जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जारी रहेगी निगम की कार्रवाई
नगर निगम के मुख्य सफाई निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि नियमों की अनदेखी करने वाले दुकानदारों को नोटिस दिए जा चुके हैं। उक्त लोग बार-बार नोटिस के बाद भी नियमों की पालना नहीं कर रहे थे। निगम ने शनिवार को करीब दस दुकानों को सील किया है। निगम की ऐसी दुकानों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed