फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Tempo overturned on the road, four injured including the driver

Panipat News: सड़क पर पलटा टेंपो, चालक समेत चार घायल

Sat, 30 Aug 2025 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 30 Aug 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Tempo overturned on the road, four injured including the driver
समालखा में जीटी रोड की सर्विस लाइन पर पलटा टेंपो।
संवाद न्यूज एजेंसी समालखा। एनएचएआई की अनदेखी के चलते समालखा में नेशनल हाईवे 44 की खस्ताहाल सर्विस लेन पर शुक्रवार को एक टेंपो पलट गया। इस दुर्घटना में टेंपो चालक व तीन सवारियां चोटिल हो गई।
विज्ञापन

समालखा में पिछले कई वर्षो से औद्योगिक क्षेत्र के पास जीटी रोड की सर्विस लेन की सड़क खस्ताहाल हो गई है। सर्विस रोड पर बने गड्ढों में बरसात का पानी जमा होने से सड़क पर कुछ दिखाई नहीं देता है, जिसके चलते आए दिन वाहन पलट रहे हैं। हादसों में लोग घायल हो रहे है। यह सब नेशनल हाईवे की लापरवाही के चलते हो रहा है। स्थानीय लोगों में नेशनल हाईवे अथॉरिटी के प्रति रोष पनप रहा है।
विज्ञापन


समालखा में करीब तीन साल पहले सर्विस रोड बनाया गया था। पानी निकासी का उचित प्रबंध न होने से नालों का पानी सड़़क पर आने से सड़क एक माह बाद ही टूटना शुरू हो गई थी। उसके बाद नेशनल हाईवे की तरफ से कई बार सड़क की मरम्मत भी कराई गई। इसके बावजूद सड़क पर फिर से गड्ढे हो जाते हैं। सड़क पर बरसात का पानी खड़ा होने से गड्ढे दिखाई नहीं देते जिसके चलते हादसे हो रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed