फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Tempo driver dies in road accident

Panipat News: टेंपो चालक की सड़क हादसे में मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 07:39 AM IST
विज्ञापन
Tempo driver dies in road accident
पानीपत। जीटी रोड पर सेक्टर-25 कट के सामने ट्रक की टक्कर से टेंपो चालक की मौत हो गई। वह तीन बहनों का इकलौता भाई था और तीनाें से बड़ा था। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची सेक्टर 29 थाना पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दी। पुलिस ने मृतक की मां के बयान पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


दिल्ली के ओखला क्षेत्र निवासी सुचिता ने बताया कि वह तीन बेटियों व एक बेटे की मां है। उसका बड़ा बेटा जगन्नाथ (19) टेंपो चलाता था। उससे छोटी उसकी बेटी अंजली, नेहा व वृंदा है। जगन्नाथ मंगलवार सुबह अपने टेंपो में ओखला-दिल्ली से कपड़ा लोडकर पानीपत फैक्ट्री में आ रहा था। जीटी रोड पर सेक्टर-25 कट के सामने ट्रक ने उसके टेंपो को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही टेंपो डिवाइडर से टकराकर पलट गया। इसमें जगन्नाथ की मौत हो गई। पुलिस ने उन्हें कॉल कर हादसे की सूचना दी। जगन्नाथ उसका इकलौता बेटा था। उसका पति सुरेंद्र ई- रिक्शा चलाता है। उनकी पुलिस ने मांग है कि जल्द आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed