{"_id":"6845f92388198ed4d00280a9","slug":"temperatures-rose-by-four-degrees-in-one-day-now-the-heat-will-bother-you-panipat-news-c-244-1-pnp1007-138349-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: एक दिन में पारा चार डिग्री बढ़ा, अब सताएगी गर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: एक दिन में पारा चार डिग्री बढ़ा, अब सताएगी गर्मी
विज्ञापन
पानीपत। पिछले दो दिन से गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। सुबह ही तेज धूप निकलने से शनिवार की अपेक्षा रविवार को अधिकतम तापमान चार और न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़ा है।
मौसम विशेषज्ञ ने शनिवार को आसमान में हल्के बादल छाने की संभावना व्यक्त की है। जिससे तापमान में कमी आएगी और लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।
रविवार को सुबह ही तेज धूप निकलने से अधिकतम तापमान बढ़ा। दोपहर बाद हवा की 10 किलोमीटर प्रति घंटा रही लेकिन तेज धूप के कारण हवा भी गर्म लगने से लोगों को परेशानी हुई।
शनिवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। रविवार को चार डिग्री बढ़ने से अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज गर्म हवा व धूप से लोगों को घरों से बाहर निकलना मुश्किल होने लगा है।जिला नागरिक अस्पताल में मौसम बदलने के साथ तेज धूप से फैलने वाली त्वचा रोग के मरीजों की ओपीडी बढ़ने लगी है लेकिन चर्म रोग विशेषज्ञ न होने से लोगों को बार-बार अस्पताल के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। चिकित्सक अस्पताल में लोगों को तेज धूप में घरों से बाहर न निकलने की सलाह दे रहे हैं ताकि मौसमी व त्वचा संबंधी बीमारियों से बचा जा सके। मौसम विशेषज्ञ का अनुमान है कि अगले कई दिन तापमान लगातार बढ़ेगा। शनिवार को आसमान में हल्के बादल छाए सकते हैं जिससे तापमान में कमी आएगी और लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।