{"_id":"69f93af99cea31a51508c857","slug":"temperatures-drop-due-to-storm-and-rain-panipat-news-c-244-1-pnp1007-156559-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: आंधी और बरिश से घटा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: आंधी और बरिश से घटा तापमान
Tue, 05 May 2026 06:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Tue, 05 May 2026 06:04 AM IST
विज्ञापन
थाना शहर के बाहर सर्विस रोड पर जमा पानी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से रविवार देर रात को जिले में तेज आंधी के साथ बारिश हुई। समालखा खंड में सबसे ज्यादा 31 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश होने से अधिकतम तापमान में तीन डिग्री और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की कमी आई है। मौसम विशेषज्ञ ने आगामी दिनों में तापमान बढ़ने की संभावना जताई है।
जिले में रविवार रात को तेज आंधी के साथ बारिश हुई। इस दौरान समालखा खंड में 31, मतलौडा में 12, बापौली में आठ, इसराना में पांच और पानीपत में सबसे कम छह एमएम बारिश हुई। रविवार रात को बारिश और सोमवार को सुबह ही तेज हवा चलने से तापमान में कमी आई। सोमवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार 16 किलोमीटर प्रति घंटा रही।
सेक्टर-12 के दिनेश ने बताया कि अप्रैल माह में जून माह जैसी गर्मी महसूस की गई। ज पिछले सप्ताह से हवा की तेज रफ्तार और बादलों की आवाजाही से तापमान में कुछ कमी आई थी और अब रविवार को बारिश के होने के बाद और दिन के समय हवा की रफ्तार भी लोगों को गर्मी से राहत देने वाली रही है।
विज्ञापन
कृषि विज्ञान केंद्र उझा के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि आगामी कई दिन मौसम साफ रह सकता है जिससे अधिकतम तापमान बढ़कर 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री पहुंच सकता है। संवाद