फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Temperature may increase again from today

Panipat News: आज से फिर बढ़ सकता है तापमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Temperature may increase again from today
कैथल। जिले में रविवार से नौतपा शुरू होने के मौसम में गर्मी के आसार लगाए जा रहे थे, लेकिन शनिवार को बारिश होने के कारण लोगों ने रराहत दी है। बारिश के बाद अधिकतम व न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, सोमवार से फिर से पारा बढ़ सकता है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार 25 मई से दो जून तक नौतपा रहेगा। हालांकि शनिवार को करीब डेढ़ घंटे तक तेज बारिश हुई। इसके बाद से ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि बारिश के कारण ही रविवार से नौतपा की गर्मी महसूस नहीं हुई है। हालांकि अब सोमवार से अधिकतम तापमान फिर से बढ़ सकता है। वर्मा ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 38.2 व न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed