फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Temperature increased, sky will remain clear for two days

Panipat News: बढ़ा तापमान, दो दिन साफ रहेगा आसमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Temperature increased, sky will remain clear for two days
पानीपत। मौसम लगातार परिवर्तनशील बना हुआ है। शुक्रवार को सुबह तेज धूप निकलने से अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़ गया। हवा की तेज रफ्तार से लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विशेषज्ञ ने शनिवार और रविवार दो दिन मौसम साफ रहने और अगले सप्ताह बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन

सावन के शुरुआती छह दिन बारिश होने के बाद अब दो दिन से आसमान साफ रहने लगा है। जिससे तापमान एक बार फिर से बढ़ रहा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार 19 किलोमीटर प्रति घंटा रही। हवा की रफ्तार तेज होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं कुछ क्षेत्रों में दोपहर बाद बादलों की आवाजाही रहने से मौसम सुहावना रहा। सावन का महीना आते ही तापमान कम रहने लगा है। जिससे लोगों को गर्मी महसूस नहीं हो रही है।
विज्ञापन

वहीं बारिश होने से डेंगू-मलेरिया का खतरा बढ़ने लगा है। जगह-जगह जलभराव के कारण मच्छर पनपने लगे हैं। जिससे डेंगू-मलेरिया का खतरा बढ़ रहा है।
मौसम में बदलाव के साथ जिला नागरिक अस्पताल में खांसी, उल्टी-दस्त, वायरल बुखार के मरीज बढ़ने लगे हैं। सामान्य दिनों की अपेक्षा मरीजों की ओपीडी 10 प्रतिशत बढ़ी है। जिससे स्वास्थ्य विभाग सचेत हो गया है और स्वास्थ्य विभाग की टीमें डोर-टू-डोर जाकर घरों में लार्वा की जांच कर रही हैं और लोगों को भी बचाव व रोकथाम के उपाय बता जागरूक किया जा रहा है। कृषि विज्ञान केंद्र उझा के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष ने बताया कि अब तीन दिन शनिवार और रविवार को आसमान साफ रहेगा। धूप निकलने से तापमान बढ़ सकता है। अगले सप्ताह बारिश की संभावना है जिससे तापमान फिर से कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed