फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Temperature increased due to strong sunlight and less wind during the day

Panipat News: दिन में तेज धूप और हवा कम होने से बढ़ा तापमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Temperature increased due to strong sunlight and less wind during the day
पानीपत। मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहे हैं। सुबह आसमान में बादल छाए रहे। साथ ही तेज हवा चलने का सिलसिला जारी रहा। बाकी दिन के समय धूप निकली रही। जिससे शनिवार का दिन पिछले दो दिन की अपेक्षा गर्म दिन रहा। तापमान में भी इजाफा हुआ। दिन के अधिकतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़ा। मौसम विशेषज्ञ ने अगले सप्ताह बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन

तेज धूप निकलने और हवा की रफ्तार कम होने से शनिवार का दिन गर्म रहा। हवा की रफ्तार 18 किलोमीटर प्रति घंटा रही दिन का अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार का अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वीरवार और शुक्रवार को हवा की रफ्तार 24 किलोमीटर प्रति घंटा रही थी जिससे तापमान में कमी दर्ज की गई। हवा की रफ्तार कम होने से सरसों की फसल उत्पादकों ने राहत की सांस ली है। तेज हवा चलने से उन्हें फसल पर आई फली झड़ने का डर सता रहा था। वहीं मौसम विशेषज्ञ ने बारिश की संभावना जताई है। सोमवार को बारिश हो सकती है। बारिश होने से ठंड का असर बढ़ जाएगा। लोगों को अभी ठंड से राहत नहीं मिलेगी। हवा की तेज रफ्तार ठंड को लगातार बढ़ाने का काम करेगी।
विज्ञापन

दिन अधिकतम/न्यूनतम तापमान
शनिवार 23/8
रविवार 24/8
सोमवार 25/10
मंगलवार 25/12
बुधवार 25/11
वीरवार 24/9
शुक्रवार 24/11
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed