फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Temperature crosses 44, difficult to get out of house

Panipat News: पारा 44 पार, घरों से बाहर निकल पाना मुश्किल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 04:58 AM IST
विज्ञापन
Temperature crosses 44, difficult to get out of house
पानीपत। गर्मी एक बार फिर बढ़ गई है। शनिवार को अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान भी बढ़ गया। जिले में अधिकतम तापमान 44 डिग्री के पार पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया गया। गर्मी के चलते दिन के साथ रात को भी लोग बेहाल रहे। दिन में चमड़ी को जला देने वाली धूप पड़ी, वहीं शाम को उमस ने लोगों को परेशान किया। अगले दो दिन गर्मी रिकॉर्ड तोड़ रहेगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों में इजाफा होगा। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह ही तेज धूप निकली। दिन चढ़ने के साथ तापमान भी बढ़ता चला गया। दोपहर 12 बजे घरों से बाहर निकल पाना मुश्किल हो गया। लोग जरूरी काम के चलते बाहर निकले। इस दौरान भी अपने चेहरे को कपड़े से ढककर चलें। दिन में तापमान 44 डिग्री के पार पहुंच गया। गर्मी शाम पांच बजे तक बनी रही। इसके बाद शाम के समय उमस ने घेरना शुरू कर दिया। न्यूनतम तापमान में एक डिग्री इजाफा हुआ। यह 32 डिग्री पर पहुंच गया। लोगों को शाम को कूलर और एसी का सहारा लेना पड़ा। इसके बाद भी राहत की सांस नहीं मिली। कृषि विज्ञान केंद्र उझा के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. राजबीर गर्ग ने बताया कि अगले दो दिन गर्मी तेज होगी। अधिकतम तापमान 46 और न्यूनतम तापमान 33 डिग्री तक पहुंच सकता है। लोगों को ऐसे में धूप से बचना चाहिए। लोगों को खुद के साथ अपने पशुओं को भी गर्मी से बचाना चाहिए। पशुओं को दिन में तीन से चार बार पानी पिलाएं। इसके साथ तालाब में लेकर जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed