{"_id":"690e4d93691a0a9ff8007ad0","slug":"tell-tale-signs-of-hiv-and-tb-panipat-news-c-244-1-pnp1001-146719-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: एचआईवी और टीबी के बताए लक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: एचआईवी और टीबी के बताए लक्षण
Sat, 08 Nov 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sat, 08 Nov 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
इसराना। राजकीय महाविद्यालय में एचआईवी, एड्स और टीबी पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. हरिओम ने इसको शुरू किया। मुख्यातिथि जिला नागरिक अस्पताल से डॉ. रविंद्र सिंह रहे। उन्होंने एचआईवी से बचाव के लिए सावधानी को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने इसके फैलने के मुख्य कारणों को जानने की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही टीबी से बचाव के उपायों और लक्षणों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस तरह की बीमारियों के लक्षण दिखने पर तुरंत अस्पताल चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। इसके बाद बीमारी ठीक होने से नियमित दवा लेनी जरूरी है। प्रत्येक व्यक्ति को साल में कम से कम दो बार एचआईवी और अन्य बीमारियों के लिए जांच अवश्य करानी चाहिए। उन्होंने हेल्पलाइन नंबर 1097 के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यदि कोई व्यक्ति एचआईवी पॉजिटिव पाया जाता है तो उसे नियमित इलाज कराना चाहिए। ऐसे मरीज की रिपोर्ट को गोपनीय रखी जाती है। प्राचार्य डॉ. हरिओम ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ आत्मा का वास होता है। शरीर में पनपने वाली बीमारियों के बारे में छात्र-छात्राओं को जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है। विद्यार्थियों को इस तरह की बीमारियों के बारे में खुद जानकारी होने के साथ समाज में जागरूकता लानी चाहिए। संवाद
विज्ञापन