फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Tehsil server stalled, only one registry done

Panipat News: तहसील का सर्वर ठप, हुई सिर्फ एक रजिस्ट्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2024 06:48 AM IST
विज्ञापन
Tehsil server stalled, only one registry done
पानीपत। राजस्व विभाग का सर्वर सोमवार को पूरा दिन नहीं चला। शाम के समय कुछ देर सर्वर चला। इस दौरान एक रजिस्ट्री की जा सकी। सर्वर ठप होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा और बिना रजिस्ट्री ही लौटै। सर्वर ठप होने से करीब 110 टोकन रद्द किए गए। शुक्रवार को भी पूरा दिन सर्वर बंद रहा था। लोगों को मंगलवार को लेकर भी चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन

पानीपत तहसील में रजिस्ट्री को लेकर सोमवार सुबह लोग पहुंचे, लेकिन यहां सर्वर ठप मिला। लोगों ने काफी देर तक इंतजार किया, लेकिन सर्वर नहीं चला तो वे वापस चले गए। रजिस्ट्री खिड़की पर पूरा दिन सन्नाटा पसरा रहा। अधिकारी और कर्मचारी भी दूसरे काम निपटाते रहे। सोमवार को रजिस्ट्री के अलावा टोकन बुकिंग, इंतकाल और जमाबंदी का काम भी बंद रहा। अधिकारी पूरा दिन निदेशालय में इस बारे में जानकारी लेते रहे, लेकिन उनको कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। शाम के समय कार्यालय बंद करते समय कुछ देर सर्वर चला। इस दौरान एक रजिस्ट्री की गई। विदित है कि पानीपत तहसील में हर रोज करीब 110 रजिस्ट्री की जाती हैं। यहां एक दिन का राजस्व करीब दो करोड़ रुपये है। शुक्रवार को भी तहसील का सर्वर नहीं चला था। अब मंगलवार को सर्वर चलने को लेकर लोगों की चिंता बनी हुई है।
विज्ञापन


सर्वर में उलझ रहा काम
मॉडल टाउन निवासी हरीश ने बताया कि उसको अपने प्लॉट की रजिस्ट्री करानी थी। वह शुक्रवार को तहसील में गया था, लेकिन सर्वर नहीं चल रहा था। उसने इंतकाल व जमाबंदी निकलवानी चाही, लेकिन वह भी नहीं निकल पाई। वह सोमवार को सुबह ही तहसील में गया, लेकिन सर्वर बंद मिला। उसको काफी देर इंतजार कर लौटना पड़ा। सरकार ने ऑनलाइन सेवाएं शुरू की हैं और लोगों को भी इनकी आदत पड़ गई है। ऐसे में सर्वर सुचारु रखना चाहिए। दो दिन तक सर्वर ठप होना चिंता का विषय है। सेक्टर-11 निवासी अशोक गुप्ता ने बताया कि तहसील का सर्वर पिछले एक सप्ताह से ठीक से नहीं चल रहा। कभी भी बीच में बंद हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन :
रजिस्ट्री को लेकर सर्वर पूरा दिन बंद रहा है। शाम के समय कुछ देर सर्वर चलने के बाद एक रजिस्ट्री की गई है। उच्चाधिकारियों से इसको लेकर बात की है। इसका जल्द ही समाधान किया जाएगा।
वीरेंद्र गिल, तहसीलदार पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed