{"_id":"687c0e9fa32733aefb0ddf4f","slug":"teenager-sexually-exploited-on-the-pretext-of-marriage-panipat-news-c-244-1-pnp1012-140559-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: निकाह का झांसा देकर किशोरी का किया यौन शोषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: निकाह का झांसा देकर किशोरी का किया यौन शोषण
विज्ञापन
- पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। थाना किला क्षेत्र में एक युवक ने किशोरी से निकाह करने का झांसा देकर यौन शोषण किया। किशोरी ने निकाह करने को कहा तो आरोपी ने इन्कार कर दिया। इसके बाद किशोरी ने परिजनों को पूरी बात बताई। परिजनों ने आरोपी युवक के खिलाफ थाना किला में मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
एक व्यक्ति ने थाना किला में दी शिकायत में बताया कि वह चांदनीबाग थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी के रहने वाले हैं। किला थाना क्षेत्र के मनमोहन नगर निवासी तसव्वुर ने उनकी 16 साल की बेटी को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद निकाह करने का झांसा देकर उसे अपने घर बुला लिया। जहां पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। उनकी बेटी ने निकाह करने को कहा तो आरोपी ने इन्कार कर दिया। उनकी बेटी ने दबाव बनाया तो जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद किशोरी ने परिजनों को पूरी बात बताई।
पुलिस ने किशोरी का मेडिकल और बयान करा दिए। किला थाना प्रभारी श्रीनिवास ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। रविवार को आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।