{"_id":"61ce112cb9652604d11c0902","slug":"teenager-s-body-was-found-landing-in-the-canal-near-namunda-on-the-seventh-day-panipat-news-knl94501515","type":"story","status":"publish","title_hn":"सातवें दिन नामुंडा के पास नहर में उतराता मिला किशोर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सातवें दिन नामुंडा के पास नहर में उतराता मिला किशोर का शव
विज्ञापन
पानीपत। पश्चिमी यमुना लिंक नहर में सेल्फी लेते वक्त गिरे 16 वर्षीय किशोर कुलदीप सरोहा का शव सातवें दिन नामुंडा के पास शव उतराता मिला। गांव नामुंडा के एक बच्चे ने वीरवार सुबह आठ बजे शव देखा और नहर किनारे लगे गुमशुदा की तलाश के पोस्टर से नंबर लेकर परिजनों को परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकलवाया। इसके बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया। आठ मरला चौकी पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा।
गौरतलब है कि गांव दीवाना निवासी 16 वर्षीय कुलदीप वीडियो बनाने के लिए चचेरे भाई शिवराज और आकाश पश्चिमी लिंक नहर पर गए थे। इसी वक्त सेल्फी लेते समय कुलदीप का पैर फिसल गया और वह नहर में जा गिरा। चचेरे भाई शिवराज ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह डूबने लगा। इसी वक्त तीसरे भाई आकाश ने कूदकर शिवराज को किसी तरह बाहर निकाला था, लेकिन कुलदीप नहर में बह गया था। परिजनों ने बताया कि वह उसी दिन से कुलदीप की तलाश में जुट गए थे।
उन्होंने सरकारी गोताखोरों के अलावा प्राइवेट मशहूर गोताखोर प्रगट सिंह को बुलाया गया था। वहीं एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया, लेकिन बुधवार तक कुलदीप को ढूंढने में हर कोई असफल था। वीरवार को एक बच्चे ने सुबह कॉल कर कुलदीप का शव मिलने की सूचना दी। तब वे मौके पर पहुंच गए थे। शव मिलने से मां, भाई, पिता अन्य सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
गांव नामुंडा के पास वीरवार सुबह शव को नहर से निकलवाया गया। सामान्य अस्पताल से शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को हवाले कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। - हेमराज राणा, आठ मरला चौकी इंचार्ज।