फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Teenager ran away from home three times in a bid to meet Saif Ali Khan; Dadar Police brought him back from Panipat.

Panipat News: सैफ अली खान से मिलने की चाह में किशोर ने तीन बार छोड़ा घर, दादर पुलिस लेकर पहुंची पानीपत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Teenager ran away from home three times in a bid to meet Saif Ali Khan; Dadar Police brought him back from Panipat.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। सैफ अली खान से मिलने की इच्छा लेकर पानीपत के एक गांव का किशोर एक माह पहले घर छोड़कर मुंबई पहुंच गया। महाराष्ट्र के दादर क्षेत्र में संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए मिलने पर स्थानीय पुलिस ने उसे पकड़ा और पानीपत बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया। समिति ने किशोर को संरक्षण में लेकर पुनर्वास केंद्र भेज दिया है।
बाल कल्याण समिति के चेयरमैन केदार दत्त कौशिक ने बताया कि तीन दिन पहले दादर नगर पुलिस किशोर को लेकर पानीपत स्थित समिति कार्यालय पहुंची थी। किशोर मूल रूप से समालखा क्षेत्र के एक गांव का निवासी है। दादर पुलिस ने उसे मुंबई में संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए पाया था, जिसके बाद संपर्क कर उसे पानीपत लाया गया।
विज्ञापन

समिति के सदस्यों मीना शर्मा और किरण मलिक ने किशोर से बातचीत की। पूछताछ के दौरान किशोर ने बताया कि वह सैफ अली खान से मिलना चाहता था, इसी उद्देश्य से वह लगभग एक माह पहले घर से निकलकर मुंबई पहुंचा था। वहां वह अभिनेता से मिलने के प्रयास करता रहा, लेकिन उसकी मुलाकात नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोर ने यह भी बताया कि वह पहले भी दो बार घर छोड़ चुका है। काउंसलिंग के दौरान उसने अपनी इच्छा जताई कि वह आगे चलकर अभिनेता बनना चाहता है या किसी मॉल में नौकरी करना चाहता है।
पुलिस जांच और पूछताछ में यह भी सामने आया कि मुंबई में घूमते समय एक दिन उसकी मुलाकात अभिनेता जैकी श्रॉफ से हुई थी और उसने उनसे हाथ भी मिलाया था।

फिलहाल बाल कल्याण समिति ने किशोर को सुरक्षित पुनर्वास केंद्र भेज दिया है तथा उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed