{"_id":"690baada243b8224d4000dd9","slug":"teenager-gives-birth-to-a-baby-family-secretly-takes-baby-away-from-hospital-panipat-news-c-244-1-pnp1012-146642-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: किशोरी ने दिया बच्चे को जन्म, अस्पताल से गुपचुप ले गए परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: किशोरी ने दिया बच्चे को जन्म, अस्पताल से गुपचुप ले गए परिजन
Thu, 06 Nov 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Thu, 06 Nov 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल में नाबालिग के प्रसव की जानकारी लेते बाल कल्याण समिति के चेयरमैन कैदार दत्त
विज्ञापन
पानीपत। जिला नागरिक अस्पताल में मूल रूप से बिहार के नालंदा जिला निवासी किशोरी ने बच्चे को जन्म दिया। उम्र कम होने पर स्टाफ ने इसराना थाना पुलिस को सूचना दी। मंगलवार रात को किशोरी के परिजन जच्चा और बच्चा लेकर वहां से निकल गए। बुधवार को समिति काउंसिलिंग के लिए पहुंची तो किशोरी बेड पर नहीं मिली। जांच की तो पता चला कि किशोरी इसराना थाना क्षेत्र में एक भट्ठे पर हैं। जहां से टीम ने किशोरी को रेस्क्यू किया। इसके बाद आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई के लिए इसराना थाना पुलिस को निर्देश दिए। स्वास्थ्य कर्मचारियों की लापरवाही के लिए सीएमओ को पत्र लिखा गया है।
बाल कल्याण समिति के चेयरमैन केदार दत्त कौशिक ने बताया कि समिति को मंगलवार सुबह सूचना मिली कि करीब 15 साल की किशोरी ने नागरिक अस्पताल में बेटे को जन्म दिया है। इसके बाद समिति के सदस्य तुरंत अस्पताल पहुंचे और जच्चा-बच्चा के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उस समय किशोरी बेसुध हालत में थी। जिस पर उन्होंने स्वास्थ्य कर्मचारियों को उनके स्वास्थ्य पर ध्यान रखने के लिए कहा। बुधवार को समिति के सदस्य काउंसिलिंग के लिए पहुंचे तो किशोरी वहां पर नहीं मिली। उन्होंने जांच की तो पता चला कि किशोरी रात में ही अपने पति और अन्य परिजनों के साथ बिना किसी सूचना के निकल गई है।
इसके बाद समिति के चेयरमैन केदार दत्त कौशिक, सदस्य विक्रम ढुल व किरण तुरंत ही इसराना थाने पर पहुंचे और पुलिस के साथ इसराना क्षेत्र के एक गांव में ईंट भट्ठे पर पहुंच गए। जहां पर किशोरी एक छोटे से कमरे में जमीन पर लेटी थी और बच्चा भी उसी के साथ था। समिति ने पुलिस की मदद से किशोरी को वहां से रेस्क्यू कर दोबारा नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया। समिति के चेयरमैन ने बताया कि किशोरी की सही उम्र पता करने और आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पुलिस को निर्देश दिए। साथ ही रात में डयूटी पर तैनात स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए सीएमओ को पत्र लिखा है।