फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Teenager dies in car collision

कार की टक्कर से किशोर की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Teenager dies in car collision
बाबरपुर अनाज मंडी पुल के पास एक किशोर को गाड़ी चालक ने टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने किशोर के परिवार को हादसे की सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और किशोर को सामान्य अस्पताल लेकर गए, जहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर किया गया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

काबड़ी रोड स्थित भारत नगर निवासी टिंकू पुत्र हरि किशन ने बताया कि उसके दो बच्चों में बड़ा बेटा गौतम उर्फ गोटी (17) था। मंगलवार सुबह 10 बजे वह घर से खाना खाकर एल्डिको की तरफ खेलने के लिए निकला था। उन्हें किसी अज्ञात व्यक्ति ने कॉल कर सूचना दी कि बाबरपुर पुल के पास किसी बैगनआर गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी है। वह मौके पर पहुंचे तो वह खून से लथपथ हाल में पड़ा हुआ मिला, लेकिन आरोपी कार चालक फरार हो चुका था। वह गौतम को सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे। उसकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान बेटे की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस पहुंची और कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed