फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Teenager complaint to Women Protection office in Panipat family forcefully getting her marry

Haryana: घरवाले कर रहे थे शादी की तैयारी, घर से भागी किशोरी, बोली- मैं पढ़ना चाहती हूं, अगले हफ्ते आनी थी बरात

Fri, 27 Sep 2024 11:04 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 27 Sep 2024 11:04 PM IST
सार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में घर से भागकर एक किशोरी पानीपत पहुंच गई। युवती का कहना है कि उसके घरवाले जबरदस्ती उसकी शादी कर रहे हैं। उसने महिला सरंक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी को शिकायत दी है।

विज्ञापन
Teenager complaint to Women Protection office in Panipat family forcefully getting her marry
आरोपी शिक्षक पुत्र और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया गया है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुरुक्षेत्र की वशिष्ठ कॉलोनी में परिजन किशोरी बेटी की शादी की तैयारी कर रहे थे। शादी की तारीख पांच अक्तूबर तय कर दी गई थी। किशोरी वहां से भागकर पानीपत में महिला सरंक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी के कार्यालय में पहुंच गई और पिता- दादा, दादी व चाचा के खिलाफ लिखित में शिकायत दे दी। 
विज्ञापन


किशोरी ने शिकायत में लिखा कि उसका बाल विवाह हो रहा है, वह पढ़ना चाहती है। अधिकारी ने उसके माता-पिता के बाल विवाह न करने के शपथ पत्र लिए और विवाह को रुकवा दिया। किशोरी को चाइल्ड केयर इंस्टीट्यूट में भेज दिया गया।
विज्ञापन


महिला सरंक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी रजनी गुप्ता ने बताया कि किशोरी मूल रूप से सनौली कलां की रहने वाली है। उसके पिता कुरुक्षेत्र की वशिष्ठ कॉलोनी में रहता है। किशोरी मां की लगभग 17 साल पहले मौत हो चुकी है। उसके पिता ने दूसरी शादी कर ली। किशोरी सनौली कलां में अपने दादा-दादी के साथ रहती है। अब उसके दादी-दादी उसे कुरुक्षेत्र की वशिष्ठ कॉलोनी में उसे उसके पिता के पास छोड़ गए थे। किशोरी वहां से 19 सितंबर को फरार हो गई थी। इसके बाद वह कई स्थानों पर रुकी। बुधवार को वह उसके कार्यालय में आई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी ने लिखित में शिकायत दी कि उसका पांच अक्तूबर को कैथल के युवक से विवाह तय किया गया है। उसके परिवार वालों ने उसकी पढ़ाई छुड़वा दी। वह कक्षा बारहवीं की छात्रा थी। वह आगे पढ़ना चाहती थी। उसके पिता, दादा-दादी व चाचा उसके साथ मारपीट करते हैं। उसके साथ बुरा व्यवहार करते हैं। 


किशोरी की शिकायत पर उन्होंने उसके पिता को बुलाया और बयान दर्ज किए। उसके पिता ने बताया कि उसकी बेटी कई बार घर से फरार हो चुकी है। वह एक लड़के से मोबाइल पर काफी बात करती है। उसकी हरकतों को देखते हुए स्कूल के प्राचार्य ने उसको स्कूल में रखने से मना कर दिया। उसकी हरकतों से परेशान होकर किशोरी के दादा उसे पिता के पास लेकर आए थे। वह अपनी बेटी की शादी नहीं कर रहे हैं, बल्कि उनकी भतीजी की शादी हो रही हैं। बेटी ने झूठी शिकायत दी है। अधिकारी ने दोनों के बयान दर्ज कर लिए और किशोरी के पिता से बालिग होने तक उसका विवाह न करने का शपथ पत्र लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed