फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Teenage girl kidnapped for marriage, couple arrested

Panipat News: शादी कराने के लिए किशोरी का किया अपहरण, दंपती गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 06:05 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl kidnapped for marriage, couple arrested
पानीपत। सदर थाना क्षेत्र से एक सप्ताह पहले घर से लापता हुई किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लिया है। किशोरी का एक दंपती से अपहरण किया था। वह पैसे लेकर किशोरी की शादी किसी युवक से कराने की फिराक में थे।
विज्ञापन

शनिवार को सदर थाना पुलिस ने रिफाइनरी गोल चक्कर के पास से बिहार के पूर्णिया जिले के रहने वाले दंपति जानू कुमार झा व उसकी पत्नी शिवानी झा को गिरफ्तार कर लिया। जिनके कब्जे से किशोरी को भी बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन

यूपी के गोंडा निवासी एक व्यक्ति ने 24 जून को सदर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। उनका कहना था कि वह तीन साल से पानीपत के एक गांव में रह रहे हैं। उनकी एक 14 साल की बेटी है। जो घर से लापता हो गई। उन्हें शक था कि पड़ोस में रहने वाले पूर्णिया जिले के आदित्य जानू झा और उसकी पत्नी शिवानी झा ने उनकी बेटी का अपहरण किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। संभावित ठिकानों पर दबिश भी दी गई थी। शनिवार रात को पुलिस ने आरोपियों को रिफाइनरी गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार कर लिया। जिनके कब्जे से किशोरी को भी बरामद किया गया है। सदर थाना प्रभारी सुरेश ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों से बताया कि पैसे लेकर किशोरी की शादी कराने के लिए अपहरण किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात के दिन वह किशोरी को मोटरसाइकिल पर बैठाकर अपने साथ ले गया था। पुलिस ने शनिवार को शिवानी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया था। वहीं आरोपी जानू से पूछताछ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed