फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Teenage girl from Panipat gang-raped in Bijnor, held hostage and forced into prostitution

Panipat News: पानीपत की किशोरी से बिजनौर में सामूहिक दुष्कर्म, बंधक बनाकर कराई वैश्यावृत्ति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 06:02 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl from Panipat gang-raped in Bijnor, held hostage and forced into prostitution
- नौ माह तक घर में रखा कैद, प्रेम जाल में फंसाकर आरोपी किशोरी को ले गया था उत्तर प्रदेश
विज्ञापन

- चार महिलाओं समेत आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज

माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। जिले की 17 साल की एक किशोरी के साथ उत्तर प्रदेश के बिजनौर में सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। आरोपी किशोरी को एक साल पहले शादी का झांसा देकर ले गया था। जहां नजीबाबाद के एक होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे अपने गांव में ले जाकर एक कमरे में बंधक बना लिया। जहां आरोपी के भाई व जीजा ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद नौ माह तक बंधक बनाकर वैश्यावृत्ति कराई। वह किसी तरह से छूटकर पानीपत अपने परिजनों के पास पहुंची और पूरी घटना की जानकारी दी। पानीपत की औद्योगिक सेक्टर-29 थाना पुलिस ने चार महिलाओं समेत आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता मूल रूप से मुजफ्फरनगर की रहने वाली है और पानीपत के सेक्टर-29 में किराए के कमरे में रहती थी।
पानीपत के औद्योगिक सेक्टर-29 थाना क्षेत्र निवासी किशोरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गरीब परिवार से है और उसके सात भाई-बहन हैं। करीब एक साल पहले उसकी उत्तर प्रदेश के बिजनौर के कल्हेडी फाटक जलालाबाद निवासी सलमान के साथ पहचान हुई। सलमान उससे बात करने लगा और उससे शादी करने का झांसा देकर संबंध बनाए। 23 सितंबर 2024 को सलमान ने उसे मिलने के लिए संजय चौक पर बुलाया। जब वह वहां पहुंची तो वहां सलमान पहले से खड़ा था। सलमान ने उसे पीने के लिए कोल्ड डि्रंक दी। जिससे उसे नशा होने लगा। इसके बाद उसे होश आया तो वह नजीबाबाद के एक होटल में थी। जहां पर सलमान ने उसके साथ संंबंध बनाए और पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी देकर चुप रहने के लिए कहा। वह उसे लेकर कोटद्वार के एक होटल में ले गया। जहां पर रुपये लेकर गलत काम करने की बात करने लगा तो होटल मालिक ने उम्र कम होने की बात कहकर वहां से वापस भेज दिया।
विज्ञापन

इसके बाद सलमान उसे अपने गांव में ले गया और बंधक बना लिया। जहां पर सलमान का भाई चांद, तीन बहनें और जीजा अबू कलम भी मौजूद था। चार-पांच दिन बाद सलमान की मां नईमा ने उसके कमरे में एक व्यक्ति को भेजा। जिसने कहा कि उसने उसके नाम के पैसे दिए हैं। व्यक्ति ने उसके साथ जबरन संबंध बनाए। किशोरी का आरोप है कि उसे बंधक बनाकर वैश्यावृत्ति कराई और प्रत्येक दिन नए-नए व्यक्ति से पैसे लेकर उसके पास भेजा। सलमान के भाई और जीजा ने भी उसके साथ गलत काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्भपात कराया
पुलिस को दी शिकायत में किशोरी ने बताया कि कुछ दिन बाद उसके पेट में दर्द होने लगा तो सलमान उसे लेकर एक चिकित्सक के पास पहुंचा। जहां पर पता चला कि वह गर्भवती हो गई। इसके बाद उसका गर्भपात कराया गया। इस दौरान उसने चोरी से सलमान का फोन लेकर अनी मां को पूरी बात बता दी। आरोपी डर गए और उसे मारने के लिए घर के पास ही रेलवे लाइन पर पहुंच गए। लेकिन वहां भीड़ जमा हो गई। जिस कारण उसे छोड़ दिया। इसके बाद वह किसी तरह अपने घर पर पहुंची। पुलिस ने सलमान, उसके भाई चांद, जीजा अबु कलाम, पिता मकसूद, मां नईमा व तीन बहनों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, बंधक बनाकर दुष्कर्म, मारपीट और गर्भपात कराने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बाल कल्याण समिति ने की काउंसिलिंग
बाल कल्याण समिति की चेयरपर्सन पदमा रानी ने बताया कि उनके संज्ञान में भी यह मामला आया है। समिति द्वारा किशोरी की काउंंसिलिंग भी की गई है। दोबारा किशोरी को काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया है।


किशोरी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- सतीश वत्स, डीएसपी मुख्यालय, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed