फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   teen kidnapped and beaten

समालखा: खेत के लिए निकले नाबालिग का रास्ता रोक अपहरण, बंधक बनाकर पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
teen kidnapped and beaten
समालखा। गांव मनाना में 16 वर्षीय नाबालिग को अगवा कर मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना शनिवार शाम की है। पता लगने पर स्वजनों ने डायल 112 के जरिये पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची तो आरोपी फरार हो चुके थे। अब नाबालिग के पिता ने पुलिस को शिकायत दी है। मनाना निवासी सतीश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी दो बेटियां व एक बेटा है। बेटे गोपाल की उम्र 16 साल है। गोपाल 20 अगस्त को शाम करीब छह बजे खेत के लिए जा रहा था। तभी रास्ते में करीब 20 लोगों ने उसका रास्ता रोका और जबरदस्ती उठाकर जोनी पंडित के घर में ले गए। वहां आरोपितों ने उसे बंधक बनाया। गोपाल के साथ मारपीट शुरू कर दी और जान से मारने की कोशिश की। गोपाल के शोर मचाने पर वहां गांव के कुछ और लोग आ गए। इस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रात नौ बजे के करीब सतीश घर पहुंचा तो पूरा परिवार और बेटा गोपाल सहमे थे। बेटे ने आपबीती बताई। इस पर उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बेटे का मेडिकल कराने के बाद साहिल, सन्नी, अंकित, हिमांशु, सागर, रजनीश, साहिल, साहिल, सौरभ, जोनी, फूला सहित कई अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed