{"_id":"6822749cb5c52efce0075384","slug":"teen-got-electrocuted-while-jumping-into-the-canal-died-panipat-news-c-244-1-pnp1001-136867-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: नहर में कूदते समय लगा करंट, किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: नहर में कूदते समय लगा करंट, किशोर की मौत
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। पानीपत-रोहतक रेल लाइन पर बिंझौल गांव के नजदीक दिल्ली पैरलल नहर पर लोहे के बड़े पुल से स्टंट कर नहर में कूदते समय ओएचई लाइन का करंट लगने से एक किशोर की मौत हो गई। युवक फैक्टरी में मशीन चलानी सीख रहा था। वह सुबह घर से फैक्टरी जाने के लिए निकला था। उसका शव नहर में कुछ दूरी पर बरामद कर लिया। इसमें पहले आठ मरला चौकी की पुलिस पहुंची।
हादसा सोमवार दोपहर बाद साढे 12 बजे का है। किशनपुरा निवासी हरिनारायण ने बताया कि वह सेक्टर 29 की एक फैक्टरी में काम करता है। उसका सबसे छोटा बेटा विपिन (16) भी फैक्ट्री में मशीन चलाना सीख रहा था। वह सोमवार सुबह नौ बजे घर से फैक्टरी जाने के लिए निकला था। उनको दोपहर साढ़े 12 बजे फोन पर सूचना मिली कि विपिन को नहर में नहाते करंट लग गया है। जिससे उस की मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही आठ मरला पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस की प्रथम दृष्टया में मामला जीआरपी क्षेत्र के अंतर्गत पाया। जीआरपी की पुलिस मौके पर पहुंची। जीआरपी ने शव को शवगृह में रखवाया। परिजनों के बयान दर्ज कर सोमवार सायं पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
पुल से कूदा था विपिन ः प्रत्यक्षदर्शी राजबीर ने बताया कि वह दोपहर के समय बिंझौल गोशाला जा रहा था। पानीपत रोहतक रेल लाइन पर दिल्ली नहर के लोहे के पुल के पास नदी में नहा रहे थे। एक युवक लोहे के पुल पर ऊपर चढ़ गया। वह ऊपर से नीचे नहर में कूद रहा था। इसी समय रेलवे की ओएचई की तारों की चपेट में आ गया। उसने एक जोरदार धमाका सुना। आसपास के लोग जमा हो गए और पुलिस को इसकी सूचना दी।