फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   teej, friendship Day, panipat, haryana

क्लब सदस्याओं ने तीज और फ्रेंडशिप डे मनाया

Wed, 03 Aug 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत। Updated Wed, 03 Aug 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
teej, friendship Day, panipat, haryana
तीज - फोटो : पानीपत
पानीपत। इनर व्हील क्लब के जोन छह के आठ क्लबों ने मिलकर तीज और फ्रेंडशिप डे मनाकर नई शुरुआत की। इस दौरान समाज में जागृति लाने के लिए मिलकर काम करने का फैसला लिया। क्लब ने मंगलवार शाम को निजी होटल में तीज और फ्रेंडशिप डे पर कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें आठ क्लबों की करीब 200 सदस्याएं शामिल रहीं। एसी मेंबर माला अवस्थी, मंडल खजांची सीमा चोपड़ा, पूर्व एसोसिएशन प्रेसिडेंट अनुराधा कालरा, पूर्व मंडल अध्यक्ष डॉ. गीता गुप्ता, जोनल काउंसलर नीरू गुगलानी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जोनल अध्यक्षा अंजू गेरा ने बताया कि पानीपत के चार क्लब, जींद के तीन क्लब और समालखा के क्लब को मिलाकर एक जोन बनता है। क्लब प्रधान सरोज आहूजा, मोनिका सलूजा, प्रीती छाबड़ा, पूजा अनेजा, सरोज गर्ग, डॉ. शैली गर्ग, लवली चावला और सीमा अग्रवाल मौजूद रहे। इनर व्हील मिड टाउन की संपादिका नोनिका नंदा और अनीता बतरा ने नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। इस मौके पर रेणु देशवाल, कंचन सागर, सीमा बब्बर, मनीषा, मोनिका, शैली, पूनम, सीमा अग्घी, ज्योत्सना आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed