फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mother accused of torturing the girl in Panipat absconded

पानीपत में दो साल की बच्ची को प्रताड़ना देने का मामला: आरोपी मां फरार, बच्ची की हालत नाजुक

Sat, 13 Nov 2021 02:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 13 Nov 2021 02:42 AM IST
सार

पुलिस और बाल कल्याण समिति दिनभर बच्ची की निर्मम मां का इंतजार करती रही। लेकिन बच्ची को प्रताड़ित करने की आरोपी महिला का कोई सुराग नहीं लग सका। बच्ची की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। परिजनों की ओर से बच्ची की निर्मम पिटाई की गई थी।

विज्ञापन
Mother accused of torturing the girl in Panipat absconded
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पानीपत की न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में सगी मां, सौतेले पिता और सौतेले दादा-दादी द्वारा दो साल की बच्ची को प्रताड़ना देने के मामले में तलब की गई मां शुक्रवार को बाल कल्याण समिति के कार्यालय में नहीं पहुंची। समिति एवं पुलिस ने उसे बार-बार कॉल की, लेकिन वह नहीं आई। दूसरी ओर बच्ची की हालत नाजुक है, डॉक्टरों की सलाह पर परिजन बच्ची को रोहतक पीजीआई में दाखिल कराया जाएगा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-सोनीपत: बाथरूम के अंदर संदिग्ध अवस्था में मिला महिला मुक्केबाज का शव, यूपी की लड़की खरखौदा में ले रही थी ट्रेनिंग 
विज्ञापन


अब पुलिस आरोपी मां की तलाश कर रही है। गौरतलब है कि न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी सगी मां, सतौले पति व सौतेले दादा दादी पर बच्ची को प्रताड़ित करने के आरोप हैं। बच्ची के साथ मारपीट करने के आरोप हैं। ये आरोप लगाते हुए सगे दादा ने पुलिस को शिकायत दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-जींद: जेई का आपत्तिजनक वीडियो बना ठग लिए 23 लाख, चालक की पत्नी ने रची रिलेशन बनाकर साजिश 

बार-बार बुलाने पर भी आरोपी मां समिति के कार्यालय में पेश नहीं हो रही। शुक्रवार को उसकी मां को बुलाया गया था, लेकिन वह नहीं आई। पुलिस ने भी कई बार उससे संपर्क किया था। अब बच्ची की हालत भी नाजुक है। उसको यहां से रोहतक पीजीआई रेफर किया जाएगा।
-पद्मा रानी, सदस्य, बाल कल्याण समिति

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed