{"_id":"618f5953eb0035345f30b6d3","slug":"cheated-23-lakh-rupees-by-blackmailing-je-in-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"जींद: जेई का आपत्तिजनक वीडियो बना ठग लिए 23 लाख, चालक की पत्नी ने रची रिलेशन बनाकर साजिश ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जींद: जेई का आपत्तिजनक वीडियो बना ठग लिए 23 लाख, चालक की पत्नी ने रची रिलेशन बनाकर साजिश
Sat, 13 Nov 2021 11:51 AM IST
प्रमोद कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Published by: प्रमोद कुमार
Updated Sat, 13 Nov 2021 11:51 AM IST
सार
शहरी विकास प्राधिकरण में कार्यरत जेई की शिकायत पर धोखाधड़ी कर 23 लाख रुपये हड़पने और आपत्तिजनक वीडियो बनाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। साजिश जेई के पूर्व चालक की पत्नी ने रची। उससे बातचीत शुरू की और शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग शुरू की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहरी विकास प्राधिकरण में कार्यकरत एक जेई की शिकायत पर धोखाधड़ी कर 23 लाख रुपये हड़पने और महिला के साथ आपत्तिजनक वीडियो बनाने के आरोप में चार लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में जेई ने कहा कि उसने गांव के ही एक ही व्यक्ति को उसकी गाड़ी पर चालक के तौर पर रखा था। एक साल पहले वह बिना बताए नौकरी छोड़कर चला गया। उसके बाद उसकी पत्नी जेई से बात करने लगी। इसी दौरान दोनों के बीचशारीरिक संबंध बने थे। 11 नवंबर को महिला ने फोन कर जेई को बुलाया कि उसकी तबीयत खराब है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-चंडीगढ़: पंजाब, हरियाणा के माननीयों पर लंबित आपराधिक मामलों के निपटारे के प्रयास से हाईकोर्ट नाराज
विज्ञापन
मारपीट कर किया दुर्व्यवहार
जब वह वहां पहुंचा तो महिला का पति भी वहां मौजूद था। महिला व उसके पति ने जेई को गाड़ी में बैठा लिया और उसे कैथल रोड पर स्थित कॉलोनी मे एक मकान मे लेकर गए। उन्होंने वहां जेई के साथ मारपीट की और दुर्व्यवहार किया। इसके बाद उन्होंने महिला को साथ बैठाकर एक आपत्तिजनक वीडियो बना लिया और उस पर धारा 376 का मुकदमा दर्ज करवाने की धमकी देने लगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-जींद: नरवाना में रेल कर्मी ने सिलिंडर मारकर की मां की हत्या, इसके बाद रेल के आगे कूदकर दी जान
समझौते के नाम पर मांगे 20 लाख
जेई ने कहा कि समझौते के नाम पर 20 लाख रुपये की मांग की गई। रामदिया नामक व्यक्ति उसकी कार से चेक बुक लेकर आया और जबरदस्ती चार चेक हस्ताक्षर करवाकर अपने पास रख लिए। इसके बाद जेई ने पुलिस को शिकायत दी। जांच अधिकारी एएसआई राजबीर सिंह ने कहा कि पुलिस ने जेई की शिकायत पर चार लोगों को नामजद कर मामले की जांच शुरू की है।